{"_id":"5d7be8b68ebc3e014a688a50","slug":"crime-lakhimpur-news-bly376094626","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रुपये निकाल कर जा रही महिला से 19 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से रुपये निकाल कर जा रही महिला से 19 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान। पुलिस से चंद कदम दूर मिनी बैंक से 19 हजार रुपये निकाल कर घर जा रही महिला से टप्पेबाज ने 19 हजार रुपयों से भरा बैग छीन लिया और गन्ने खेत में घुस गया। पुलिस ने उसकी खेतों में तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। महिला को साथ लाकर पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। फुटेज से पुलिस को टप्पेबाज का हुलिया पता चला है।
लखीमपुर-बेहजम रोड पर लीलाकुंआ कस्बे में इलाहाबाद बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। यहां से पांच सौ मीटर दूर गांव पकरिया निवासी राजकुमार की पत्नी किरन देवी शुक्रवार को अकेले ही केंद्र पर रुपये निकालने आईं थी। वहां उन्होंने भैंस खरीदने के लिए खाते से 19 हजार रुपये निकाले और साथ लाई झोले में रुपये और पासबुक रख लिया। इसके बाद वह गांव को पैदल चल दी। थोड़ी दूर पहुंची थीं। तभी पीछे से पैदल आए टप्पेबाज ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और पास के गन्ने के खेत में घुस गया। महिला के चीखने-चिल्लाने लगी। वहां राहगीर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने टप्पेबाज की तलाश में खेतों में जाकर देखा। मगर, उसका पता नहीं चला। महिला ने बताया रुपये छीनने वाले ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने बैंक का सीसीटीवी फुटेज देखा। उसमें संदिग्ध लगने वाले शख्स को चिन्हित किया गया है। हालांकि फुटेज क्लियर नहीं आया है।
महिला से 19 हजार रुपये लूटे जाने के मामले में एक पूर्व प्रधान के बेटे का नाम सामने आ रहा है। लेकिन लोग इस बात पर एतबार नहीं कर रहे हैं। क्योंकि प्रधान काफी प्रतिष्ठित माने जाते हैं और उन्होंने कई पंचवर्षीय अपने गांव की प्रधानी की है। हालांकि पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध लग रहे व्यक्ति को चिन्हित किया गया है, लेकिन फुटेज साफ न होने से स्पष्ट नही हों पा रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
राजकुमार प्रभारी निरीक्षक फरधान