{"_id":"5e1865dc8ebc3e87f0307e61","slug":"crime-bjp-lakhimpur-news-bly3914063194","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर हर्ष फायरिंग, नौकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर हर्ष फायरिंग, नौकर घायल
विज्ञापन
सिंगाही। एक भाजपा नेता के घर पर बच्चा होने की पार्टी में की गई हर्ष फायरिंग से नौकर घायल हो गया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल सोनी के बेटे राहुल की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है। शनिवार को छठी का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में मेहमानों समेत कस्बे के तमाम लोग खाने-पीने का आनंद ले रहे थे। मेहमानों की देखरेख करने के लिए मोहल्ला पूरब का रहने वाला नौकर प्रमोद भी मौजूद था। रात करीब 10 बजे रामगोपाल के एक रिश्तेदार ने अचानक हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। जिससे एक गोली प्रमोद के जांघ में जा धंसी। जिससे प्रमोद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे खून से लथपथ देख लोगों के होश उड़ गए। गोली लगने से वहां पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उसे लखीमपुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ भेजा, जहां पर उसका इलाज जारी है। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो खाना बनाने के साथ ही कैटरिंग के काम में लगे कर्मचारी भी खिसक लिए। एसओ अजय कुमार राय ने बताया कि हर्ष फायरिंग की बात सामने आई है। गोली चलाने वाला कौन था। इस बारे में पता लगाया जा रहा है। उधर रामगोपाल सोनी ने कुछ भी बताने से इनकार किया है।
हर्ष फायरिंग में एसओ पर भी गिर सकती है गाज
करीब एक साल पहले पुलिस महानिदेशक ने एक आदेश जारी किया था कि यदि किसी भी थानाक्षेत्र में हर्ष फायरिंग की घटना होगी तो वहां के इंचार्ज पर कार्रवाई की जाएगी। एसओ अपनी गर्दन बचाने के लिए घटना को नया रूप देने की जुगत में हैं।