फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime, bijlai

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, पांच कर्मी घायल

Fri, 07 Aug 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime, bijlai
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। क्लीनअप अभियान के चलते चेकिंग करने गयी बिजली विभाग की टीम पर गांव नया पुरवा के मजरा कुम्हेना में बिजली चोरी कर रहे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में नोडल अधिकारी सहित पांच कर्मचारी घायल हो गए। बाद में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिजली कर्मियों ने पूरे इलाके की सप्लाई ठप कर दी, साथ ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी संदीप कुमार वर्मा, नीरज मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव, अमन और मीटर रीडर ललित नयापुरवा गांव पहुंचे। टीम ने अनुराग दीक्षित को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। आरोप है कि इस पर अनुराग दीक्षित ने टीम की पिटाई कर दी, जिससे सभी कर्मचारी घायल हो गए। बिजली कर्मचारियों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। जेई जयकुमार गौतम के मुताबिक जब पुलिस पहुंची तो हमलावरों ने उन्हें भी दौड़ा लिया। बाद बिजली विभाग के घायल कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर उपकेंद्र पहुंचे कर्मचारियों को घायल देख कर साथी भड़क उठे। आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने के पहले धौरहरा कस्बे सहित सभी फीडर की बिजली सप्लाई ठप कर दी गई। जिससे धौरहरा कस्बे सहित सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बिजली सप्लाई बंद कर सभी कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। गिरफ्तारी के बाद ही सप्लाई शुरू होगी। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed