फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime accident

गन्ने के खेत में मिला ग्रामीण का शव, हड़कंप

Fri, 15 May 2020 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime accident
फरधान। कहासुनी से नाराज होकर घर से निकले 52 वर्षीय ग्रामीण का शव गन्ने के खेत में मिला। इससे परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेजा है। परिवार वालों ने किसी प्रकार की रंजिश से भी इनकार किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया गांव जगन्नाथपुरवा निवासी जीवन लाल (52) की घर में गुरुवार की दोपहर किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर वह साइकिल लेकर घर से चुपचाप कहीं चला गया। कुछ लोगों ने उसी दिन शाम सात बजे जीवन लाल का शव गांव के बाहर सड़क किनारे गन्ने के एक खेत मे पड़ा देखा। इससे तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। उन्होंने बताया कि शव पर दो जगह मामूली चोट के निशान हैं। यह चोट साइकिल से गिरने से भी आ सकती है। परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वजह रिपोर्ट आने पर ही साफ होगी। जांच में यह बात भी साफ हुई है कि जीवन लाल अत्यधिक शराब पीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed