{"_id":"5eac48f48ebc3ee0a301905e","slug":"crime-accident-lakhimpur-news-bly404476582","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबूल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबूल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
महेवागंज। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के पतरासी गांव निवासी एक युवक का पेड़ पर रस्सी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार सुबह खेत की ओर जा रहे लोगों ने गांव के दक्षिण बबूल के पेड़ से एक युवक का शव लटके देखा। जानकारी लगते ही पुलिस और लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान रकीब खान (22) पुत्र कर्रार खान के के रूप में हुई। पतरासी निवासी कर्रार खान ने पुलिस को बताया कि शाम तक पुत्र रकीब घर पर था। देर रात घर से निकल कर फांसी लगाने की किसी को भनक तक नहीं लगी। उन्होंने किसी रंजिश से इनकार किया है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थित साफ होगी।