{"_id":"5e629a558ebc3ec98830158b","slug":"crime-accident-lakhimpur-news-bly398691828","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को जहर देने की सूचना.. मौके पर पहुंची पीआरवी तो बनती मिली शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते को जहर देने की सूचना.. मौके पर पहुंची पीआरवी तो बनती मिली शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। कुत्ते को जहर मारने की सूचना पर जब यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। पीआरवी ने घर के अंदर बन रही अवैध शराब को बरामद कर भाग रहे एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से करीब सौ लीटर लहन नष्ट कर 10 लीटर शराब बरामद की।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि सुबह पौने सात बजे कालर अजय निवासी मिर्जापुर ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी कि गांव के ही प्रदीप ने कुत्ते को जहर दे दिया है। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची तो एक कुत्ता मरा पड़ा था। सामने वाले घर में एक व्यक्ति अवैध शराब बना रहा था। वह पुलिस को देख भागने लगा। पीआरवी के हेड कांस्टेबल सुशील यादव और सिपाही सुधीर कुमार ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के घर से शराब बनाने के उपकरण, 10 लीटर शराब बरामद की। मौके पर मिली दो सौ लीटर लहन नष्ट कराई। पीआरवी आरोपी व बरामद उपकरण, शराब आदि लेकर थाना आई और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। इसके अलावा थाना पुलिस ने गांव रमुवापुर निवासी अखिलेश व मल्लपुर गड़रिया निवासी उमेश को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
शराब और उपकरण बरामद
थाना भीरा पुलिस ने शुक्रवार को सुबह चार बजे ग्राम कल्लूपुरवा में छापा मारा। जहां से तीन संतोष निवासी बगहा, थाना फरधान, मिश्रीलाल और मंशाराम निवासी कल्लूपुरवा थाना भीरा से 20 लीटर अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। पुलिस टीम में एसओ प्रदीप कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज बिजुआ विपिन कुमार सिंह आदि शामिल रहे। संवाद