फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime accident

छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 10 Feb 2020 06:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
crime accident
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव में एक युवक पड़ोस के मकान की छत पर पहुंच गया। युवक ने वहां सो रही 16 वर्षीय किशोरी को दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। पीड़ित के पिता ने आरोपी को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार की रात उसकी 16 वर्षीय पुत्री छत पर सो रही थी। रात करीब 12 बजे गांव का युवक पड़ोस के मकान के सहारे उनकी छत पर पहुंच गया और पुत्री को दबोच लिया। दुष्कर्म की कोशिश की। पुत्री ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए और जब छत पर पहुंचे तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला। घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। सुबह परिवार वाले पीड़ित किशोरी को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे और पूरी बात बताई। किशोरी ने युवक को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच चौकी इंचार्ज से कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed