फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

तमंचे के बल पर दवा एजेंट को लूटा

Tue, 25 Aug 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी-शारदानगर। तीन बदमाशों ने कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में सोमवार शाम दवा एजेंट को बहाने से बुला लिया और एकांत में ले जाकर तमंचे के बल पर मोबाइल, नकदी और दवा लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर धौरहरा पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली छेत्र के महेवा गढ़ी निवासी शिवप्रसाद मिश्रा ने बताया कि वह लखनऊ की एक दवा कंपनी में मार्केटिंग एजेंट है। कंपनी के एक ऑर्डर पर वह निघासन के गांव बदनपुरवा दुलही दवा देने जा रहा था। इस बीच किसी ने उसे फोन कर लौखनिया के पास मिलने और वही दवा लेने की बात कही। एजेंट के मुताबिक वह शारदानगर चौराहे के पास खड़े हो गए। इतने में दो लोग आए और उसे जटपुरवा गांव के कच्चे रास्ते पर ले गए। बीच रास्ते में एक गन्ने के खेत मे बाइक रोक दी। जहां पहले से ही मौजूद उसके तीन साथियों ने तमंचा लगाकर मोबाइल, 12 सौ रुपये और दवा भरा बैग लूट लिया। जान माल की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने धौरहरा पुलिस को घटना की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed