{"_id":"5e205e528ebc3e4b337570c1","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly392172627","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने चाइनीज मटर के साथ तस्कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने चाइनीज मटर के साथ तस्कर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। कमलापुरी और बसही बीओपी एसएसबी जवानों ने अलग-अलग स्थानों से चाइनीज मटर बरामद की है। कमलापुरी एसएसबी ने एक तस्कर को भी पकड़ा है। बरामद मटर का एसएसबी ने सीजर बनाकर कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया है।
कमलापुरी एसएसबी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना पर पिलर संख्या 206 के पास साइकिलों पर चाइनीज मटर के बोरे लेकर आ रहे कुछ लोगों की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक तस्कर प्रियांशु निवासी भानपुर को पकड़ा है। जिसके पास से चार क्विंटल चाइनीज मटर बरामद की गई है। जिसका 86 हजार रुपये का सीजर बनाकर पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। उधर बसही चैकी इंचार्ज भेर जी सोडा ने बताया कि पिलर संख्या 199 के निकट मिलन बाजार के खेतों में से 22 बोरी चाइनीज मटर बरामद की गई है। जिसका एक लाख दस हजार रुपये का सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। बता दें कि भारत-नेपाल सीमा के मिर्चिया, रानीनगर, मिलन बाजार, इंदिरानगर, कमलापुरी, बसही, खजुरिया के रास्ते खुलेआम मटर की तस्करी जोरों पर चल रही है। जो सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर तस्करी का कारोबार खुलेआम कर रहे हैं।