{"_id":"5e11cc3e8ebc3e87c06985ee","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly390745659","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार जा रही किशोरी से छेड़छाड़, धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार जा रही किशोरी से छेड़छाड़, धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। नगर के एक गांव की महिला के साथ बाजार जा रही 15 वर्षीय किशोरी से गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। महिला और किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस को तहरीर देने पर नाराज युवक तीसरे दिन किशोरी के घर फिर घुस गया और उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर से सटे एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री गांव की एक महिला के साथ 30 दिसंबर को बाजार जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे गांव के एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला व पुत्री ने विरोध किया तो धमकी देने लगा। शोर मचाने पर युवक धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित ने जेलगेट पुलिस चौकी पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवक को जब शिकायत की जानकारी मिली तो वह दो दिन बाद शाम करीब आठ बजे फिर किशोरी के घर घुस गया और लड़की के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।