फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा चोर, चार साथी भागे

Fri, 20 Dec 2019 08:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
crimc
सिकंद्राबाद। पुलिस चौकी सिकंद्राबाद के निकट तीन दुकानों व एक मकान में चोरी कर चौथी दुकान का ताला तोड़ रहे चोरों में से एक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि तीन साथी भागने में सफल रहे। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के कस्बे में पुलिस चौकी से 100 मीटर के दायरे में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दीपू त्रिवेदी चंकी की किराने और सना की फुटवियर की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। पास के ही बेचे लाल शर्मा के मकान का ताला तोड़ दिया और दो हजार की नकदी चोरी कर ली। तीन जगहों पर वारदात को अंजाम देने के बाद चोर पास के ही रामपाल की सोने-चांदी की दुकान का ताला तोड़ने लगे। शटर का एक ही ताला टूट पाया था कि आहट मिलने पर आसपास के लोग जाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर भाग रहे एक चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि चार अन्य उसके साथी भाग निकले। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया। उसे पकड़कर थाना लाई और पूछताछ की। चोर दीपू त्रिवेदी, चंकी और सनी की दुकानों से करीब आठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी युवक का नाम सत्यप्रकाश है। वह गांव नाईखेड़ा थाना तंबौर जिला सीतापुर का निवासी है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अपनी नाकामी छिपाने के लिए सिपाहियों पर लिखाई रपट
सिकंद्राबाद पुलिस चौकी के निकट पखवाड़े भर पहले बदमाशों ने जिला सहकारी बैंक शाखा में चोरी की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस से उनकी मुठभेड़ हुई। सिपाहियों ने दौड़ाकर एक बदमाश को दबोच लिया था, लेकिन बदमाश सिपाही के सिर पर लोहे की रॉड मारकर भाग निकला था। इस घटना के बाद भी चौकी पुलिस अलर्ट नहीं हुई। बृस्पतिवार की रात हुई घटना में अपनी नाकामी को छुपाने के लिए चौकी इंचार्ज राजेश चौधरी ने अपने दो हमराही सिपाहियों अनुपम पांडेय और संदीप पाल के खिलाफ रपट लिखाई है। चौकी इंचार्ज ने लिखाई गई रपट में कहा है कि दोनों सिपाही मेरे हमराही थे। बुलाने पर भी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed