फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

दहेज हत्या में मृतका के भाई ने पुलिस को सौंपे कई सबूत

Thu, 19 Dec 2019 07:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
crimc
पलियाकलां। कोतवाली क्षेत्र के सरखना पश्चिम में विवाहिता के संदिग्ध हालत में मिले शव के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मृतका के भाई ने पुलिस को उसके पति का मोबाइल सौंपा है जिसमें गांव की एक युवती के साथ उसके अवैध संबंध होने की बात कहते हुए आपत्तिजनक हालत की फोटो भी उपलब्ध कराईं और मृतका के भाई ने सीओ से इस बिंदु पर भी जांच किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सरखना पश्चिम में विवाहिता सोमवती की मौत के बाद उसके भाई कैलाश कुमार ने बहन के पति और परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मृतका के पति सुभाष और सास रामगुनी को पकड़कर जेल भेज दिया। इसी मामले में मृतका के भाई कैलाश कुमार ने बहन के पति का मोबाइल सीओ को सौंपा जिसमें उसकी गांव की एक युवती से अवैध संबंध की बात कहते हुए आपत्तिजनक हालत में उनकी तस्वीरें भी पुलिस को दिखाई। साथ ही आरोप लगाया है कि उक्त युवती के परिजन सुभाष के परिजनों से शादी करने की बात कह रहे थे और बाइक सहित अन्य सामान मांग रहे थे। जिसके बाद दोनों परिवारों ने मिलकर उसकी बहन सोमवती को मौत के घाट उतारा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed