फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

नशीली दवाओं के साथ एक को दबोचा

Fri, 13 Dec 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
crimc
पलियाकलां। चौकी पुलिस ने मादक पदार्थों का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दो मामलों में आरोपी वांछित भी चल रहा था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला के निर्देश पर चौकी इंचार्ज केके यादव ने सिपाही प्रभात व प्रियांशु के साथ मादक पदार्थों की खरीद बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी राजेश पुत्र गयाप्रसाद को पकड़ा है। जिसके पास से पुलिस ने 170 नशीली दवाओं के टेबलेट बरामद किए हैं। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है। चौकी इंचार्ज केके यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजेश पर चोरी, चोरों के गिरोह में शामिल होने, आर्म्स एक्ट, एससीएसटी एक्ट, मारपीट करने आदि धाराओं के लगभग दस मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मारपीट व एससीएसटी एक्ट के दो मामलों में यह वांछित चल रहा था। जिसकी पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed