{"_id":"5df124178ebc3e87a91f3054","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3876833189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से छुट्टी के बाद हिरासत में दोनों बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से छुट्टी के बाद हिरासत में दोनों बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान। पब्लिक की पिटाई से घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल से बुधवार को छुट्टी मिल गई। पुलिस दोनों को कस्टडी में लेकर थाने ले आई और पूछताछ करने में जुट गई। दोनों बदमाशों पर पीलीभीत और बरेली के अलग-अलग थानों पर चोरी के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।
थाना फरधान क्षेत्र के गांव गूंगेपुर निवासी रंजीत कुमार के घर पर आठ नवंबर की रात दो बदमाशों ने धावा बोला था। एक बदमाश भैंस खोलने और दूसरा चोरी करने के लिए घर में घुसा। घर खंगालते समये दूध का भगोना उलट जाने से रंजीत की नींद खुल गई थी। रंजीत ने टॉर्च की रोशनी डाली तो बदमाश भागने लगे। रंजीत ने हिम्मत जुटाकर एक बदमाश को दबोच लिया था, लेकिन बदमाश ने रंजीत के सिर पर तमंचे की बट मार दी और भाग निकला। दोनों बदमाश गन्ने के खेत में छिप गए थे। इधर ग्रामीणों ने गन्ने की कांबिंग कर बबलू निवासी इज्जतनगर और अक्षय कुमार निवासी थाना व कस्बा जहानाबाद (पीलीभीत) को दबोच लिया। गुस्साई भीड़ ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को डॉक्टर ने दोनों बदमाशों की छुट्टी कर दी। पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को लेकर थाना पहुंची। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर बदमाश हैं। बरेली और पीलीभीत जिले के कई थानों पर घरों और पशुओं की चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों बदमाशों को चालान कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
थाना फरधान पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ मकान मालिक रंजीत कुमार की तहरीर पर चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों से थाना क्षेत्र मे हुईं चोरियों के बाबत भी पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने भी थाना पहुंचकर दोनों बदमाशों से करीब दो घंटे तक कड़ी पूछताछ की है।
विज्ञापन
दोनों बदमाशों से पूछताछ चल रही है। दोनों मौसेरे भाई हैं। इनपर पशु और घरों में चोरी के पीलीभीत-बरेली के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों का बृहस्पतिवार को पुलिस चालान करेगी।
प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम थाना फरधान