फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

आठ क्विंटल चाइनीज मटर की बरामद

Thu, 12 Dec 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
crimc
पलिया-संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा के बसही बॉर्डर पर एसएसबी ने सात क्विंटल 75 किलो चाइनीज मटर समेत एक बाइक व चार साइकिलें बरामद की हैं। रात का फायदा उठाकर तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। एसएसबी ने बरामद मटर व अन्य सामान कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसबी बसही बीओपी के प्रभारी निरीक्षक भेर जी सोडा ने बताया कि बीती रात मिली सूचना पर जवानों ने 204/11 एवं 772/1 पिलर संख्या में गश्त तेज कर दी। इसी बीच नेपाल की तरफ से एक बाइक व चार साइकिलों पर सामान लादकर ला रहे कुछ तस्कर नजर आए। जिनको एसएसबी जवानों ने रोकने की कोशिश की। लेकिन तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सामान छोड़ फरार हो गए। छानबीन करने पर 25 किलो की 31 बोरियों में चाइनीज मटर भरी मिली। लगभग सात क्विंटल 75 किलो मटर बरामद हुई। माल का सीजर बनाकर पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed