{"_id":"5dd2d8a38ebc3e55061a92c4","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3845935196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची को घर ले जाकर दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की बच्ची को घर ले जाकर दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची को बहलाकर युवक अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। बच्ची के घर वालों ने जब आरोपी से नाराजगी जताई तो वह भड़क गया और पीड़ित के घर में आग लगा दी। हालांकि, एक छप्पर जलने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित बच्ची के पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। रविवार की शाम घर पर बच्ची और छह साल का उसका भाई ही थे। मां गांव में किसी काम से गई थी। अन्य दो भाई भी घर पर नहीं थे। मां के मुताबिक करीब छह बजे गांव का ही 25 वर्षीय युवक उसके घर आया और उसकी पुत्री को अपने घर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। बच्ची रोती-बिलखती घर पहुंची। घर लौटी मां ने बेटी के शरीर पर खून देख उससे पूछताछ की तो उसने घटना बता दी। मां जब आरोपी के घर शिकायत करने गई तो युवक और उसके परिवार के लोग भड़क गए और पीड़ित के घर में आग लगा दी। हालांकि, आग बुझा ली गई, जिससे कम नुकसान हुआ।
पुलिस रविवार रात तक इस घटना पर पर्दा डालने की कोशिश करती रही। सोमवार सुबह सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी गांव पहुंचे और पुलिस से तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। तब रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया। एसपी पूनम ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पीड़ित मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती गया कराया है। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। उसके नाजुक अंग और चेहरे पर चोट है।