{"_id":"5dcefb708ebc3e548730da88","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3842216147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेएम कोर्ट में 19 को पेश होगा सदाकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजेएम कोर्ट में 19 को पेश होगा सदाकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। टेरर फंडिंग के मामले में बरेली जेल में बंद सदाकत को सीजेएम ने 19 नवंबर को कोर्ट में तलब किया है। सीजेएम ने बरेली जेल अधीक्षक को आदेश दिया है कि बंदी को कोर्ट में समुचित सुरक्षा के साथ पेश कराएं।
टेरर फंडिंग के मामले में सीजेएम विकास श्रीवास्तव की अदालत में सदाकत को 14 नवंबर को पेश होना था, लेकिन जेल अधीक्षक बरेली की ओर से कोर्ट में भेजे गए वायरलेस संदेश के माध्यम से अगली तारीख देने की गुजारिश की गई। वायरलेस संदेश के जरिए बरेली जेल अधीक्षक ने सीजेएम को बताया कि पुलिस गारद न मिल पाने के कारण बंदी सदाकत को लखीमपुर खीरी कोर्ट में नहीं पेश कराया जा सका है। इसलिए अगली तारीख मुकर्रर कर दी जाए। इस पर कोर्ट तारीख 19 नवंबर मुकर्रर करते हुए सदाकत को पेश करने के आदेश बरेली जेल अधीक्षक को दिए हैं। संवाद