{"_id":"5dcaf8238ebc3e5b0e30e15e","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3838159193","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामालछना में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
मृतका के भाई संजीव कुमार निवासी कुकुरगोती ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि बहन ममता देेवी का विवाह गत वर्ष 13 जून को रामालछना के सोम शिव तिवारी से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष पांच लाख नकद, एक एकड़ जमीन देने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर बहन को मानसिक यातनाएं देेने लगे। जिससे कई बार दूरभाष पर उसने अपनी हत्या की आशंका जाहिर की थी। पुत्री को जन्म होने पर ससुराल वाले ताना देकर मारपीट करने लगे। सोमवार को गांव के लोगों ने 11 बजे दूरभाष पर सूचना दी। बताया कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई है। वह परिवार वालों के साथ शाम को पहुंचा और देखा कि बहन के शरीर पर चोटों के निशान थे और मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी जबकि सभी ससुुराल वाले मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस बल पहुंच गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मृतका के भाई संजीव की तहरीर पर पति सोम शिव तिवारी, जेठ राम शिव, श्याम शिव और सास राजकुमारी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिस पर सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने घटना का निरीक्षण कर सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।