{"_id":"5db88d148ebc3e017a212ccd","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly38202733","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज के दिन बस की टक्कर से दो युवकों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज के दिन बस की टक्कर से दो युवकों की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज/सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। लखीमपुर-पलिया स्टेट हाईवे पर बसैगापुर चौराहा के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार दो युुुवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। जान गंवाने वाले दोनों युवक फरधान के गांव अग्गर बुजुर्ग के थे, भैयादूज के दिन घटना होने से गांव में मातम छा गया। गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। प्रशासन के मान मनौव्वल व आश्वासन पर दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। यह बस घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर चल रहे सत्संग में जा रही थी, बाद में उसे फूलबेहड़ थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
थाना फरधान क्षेत्र के गांव अग्गर बुजुर्ग निवासी संदीप कुमार (20) पुत्र ओमप्रकाश अपने गांव के ही दोस्त विनीत कुमार (19) पुत्र जगदीश और थाना नीमगांव के गांव अंगपुर निवासी अपनी बुआ के लड़के जितेंद्र (22) पुत्र किशोरी लाल के साथ थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव खैरीपुरवा रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। बसैगापुर चौराहा के पास पलिया से सुंदरवल समागम जा रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बगैर हेलमेट सवार संदीप और विनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने आनन फानन में घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इधर हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोश देख फूलबेहड़ पुलिस ने उच्च अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी। परिजन व ग्रामीण डीएम और एसपी के घटना स्थल पर बुलाने और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। माहौल बिगड़ते देख सदर कोतवाली पुलिस, थाना खीरी, भीरा, फरधान थाना पुलिस के अलावा एसडीएम, सीओ और तहसीलदार आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हाइवे किनारे सत्संग प्रोग्राम हटाने, 15 लाख रुपये प्रति मृतक के परिवार वालों को मुआवजा दिलाने और वाहनों की रफ्तार कम कराने की मांग की। प्रशासन के मान मनौव्वल और आश्वासन पर परिजन माने। करीब तीन घंटे चले ड्रामे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।