{"_id":"5dadfa258ebc3e93c816755f","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3811467113","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर जेल पहुंचे रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर जेल पहुंचे रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। टेरर फंडिंग मामले में निघासन से गिरफ्तार चार आरोपियों में से तीन को यूपी एटीएस ने कस्टडी रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को जिला जेल में दाखिल कर दिया। चौथे आरोपी संजय अग्रवाल को 18 अक्तूबर को रिमांड अवधि पूरी होने से पहले जेल वापस भेज दिया था।
यूपीएटीएस ने 11 अक्तूबर को पकड़े गए बरेली के थाना इज्जतनगर के गांव परतापुर चौधरी निवासी उम्मेद अली, सलीम सलमानी, तिकुनियां निवासी संजय अग्रवाल और यहीं के गांव बदालपुरवा निवासी ऐराज खां को 14 अक्तूबर को सीजेएम कोर्ट से सात दिन के कस्टडी रिमांड पर लिया था। चारों का कस्टडी रिमांड 21 अक्तूबर (सोमवार) शाम पांच बजे तक थी, लेकिन एटीएस ने 18 अक्तूबर को ही संजय अग्रवाल को पूछताछ पूरी होने पर कोर्ट में पेश कर लखीमपुर खीरी की जिला जेल भेज दिया था। कस्टडी रिमांड पूरा होने पर एटीएस सोमवार को सलीम सलमानी, एराज अली और उम्मेद अली को लेकर सीधे जिला जेल पहुंची। वहां कागजी कार्रवाई पूरी कर तीनों को दाखिल कर दिया। दाखिल करने से पहले एटीएस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया। जेलर पंकज कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को एटीएस ने जेल में दाखिल कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक सात दिन की लंबी पूछताछ में टेरर फंडिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारियां एटीएस के हाथ लगी हैं। इसको लेकर एटीएस ने नेपाल बॉर्डर पर डेरा जमाया है।