फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

टेरर फंडिग: एटीएस आज अर्जी दाखिल करके मुमताज को मांगेगी रिमांड पर

Mon, 21 Oct 2019 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। टेरर फंडिंग के मामले में पुलिस और एटीएस को धता बताकर हाजिर हुए मुमताज के कस्टडी रिमांड को लेकर मंगलवार को अर्जी दाखिल हो सकती है। जेल में लिए गए मुमताज के बयानों से भी जांच एजेंसी को काफी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, लेकिन अभी भी जांच एजेंसी पूरी तरह संतुष्ट नही है। सूत्रों के मुताबिक एटीएस अब मुमताज को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन

टेरर फंडिंग के मामले में नेपाली बैंक खातों के जरिए लाखों के वारे न्यारे करने के मामले में एटीएस की धुरी मुमताज के इर्द-गिर्द घेराबंदी कर चुकी है। नेपाल बॉर्डर के गांव डांगा का रहने वाला मुमताज वैसे तो मामूली दिखता है, लेकिन साइकिल से फेरी लगाकर कभी आलू-प्याज बेचने तो कभी कबाड़ खरीदने और बेचने वाले मुमताज की माली हालत नोटों के इस धंधे से सुधर गई। एटीएस की पूछताछ मुमताज के नेपाली नेटवर्क पर ही लगी थी। धरपकड़ के बीच ही मुमताज कोर्ट में हाजिर हो गया। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद एटीएस की टीम ने जेल पहुंचकर मुमताज से पूछताछ की। पूछताछ में मुमताज से एटीएस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। इनमें कुछ महत्वपूर्ण बिंदु ऐसे थे जिन पर एटीएस को माथापच्ची करने के लिए मजबूर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक मुमताज से मिली कुछ जानकारियों के बाद एटीएस ने डांगा गांव पर फोकस कर कई लोगों से पूछताछ तो की, लेकिन एटीएस के अफसर अभी भी इस बात से संतुष्ट नही हैं कि मुमताज से सारी जानकारियां उसे हासिल हो गई हैं। खाता हैक कर रकम के वारे-न्यारे करने के अलावा कमीशन पर हवाला की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता। सूत्रों के मुताबिक नेपाल के भजनी जिले में फैले मुमताज के नेटवर्क को भी बारीकी से खंगालने के लिए एटीएस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने की योजना बना रही है। इसी को लेकर वह सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी पेश कर सकती है।
विज्ञापन

आज हो सकता है सदाकत का सरेंडर
टेरर फंडिंग के मामले में फरार चल रहे बरेली के थाना इज्जतनगर के गंव परतापुर चौधरी निवासी सदाकत की ओर से दी गई आत्मसमर्पण अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई तय की गई है। इधर एटीएस ने भी औपचारिक रूप से रिपोर्ट देते हुए सदाकत को इस हाईप्रोफाइल मामले में हाजिर होने के लिए अपनी आख्या में उसे वांछित बताया है। एटीएस की रिपोर्ट के बाद अब सदाकत की हाजिरी का रास्ता साफ हो गया है। सीजेएम विकास श्रीवास्तव के सामने मंगलवार को सुनवाई के दौरान ही सदाकत हाजिर हो सकता है। हालांकि खुफिया एजेंसी हालात पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन यूपी एटीएस इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार कचहरी पहुंच चुका है सदाकत
इस हाईप्रोफाइल मामले में सदाकत खीरी कचहरी में दो बार आ चुका है। सूत्रों के मुताबिक 18 अक्तूबर को वह बरेली निवासी अपने वकील गुल मोहम्मद के साथ कचहरी आया था। खुद ही आत्मसमर्पण के लिए अर्जी लगाई थी। जिस पर सुनवाई के बाद सीजेएम विकास श्रीवास्तव ने एटीएस पुलिस से रिपोर्ट देने को कहा था। साथ ही सुनवाई के लिए 19 अक्तूबर मुकर्रर कर दिया था। हलांकि शनिवार को वकीलों की हड़ताल के चलते अदालती कामकाज नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक उसके अधिवक्ता ने संबंधित लिपिक से मिलकर अर्जी पेश करने की बात कही थी जिस पर वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने की जानकारी देते हुए असमर्थता जता दी। इस पर उसके वकील ने 22 अक्तूबर की तारीख लगवा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed