{"_id":"5dac9cdb8ebc3e01346ce012","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3810260181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस आज कोर्ट में पेश करेगी तीन आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस आज कोर्ट में पेश करेगी तीन आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर से टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को 14 अक्तूबर को यूपी एटीएस ने कस्टड़ी रिमांड पर लिया था, जिसमें पूछताछ के बाद शुक्रवार को सिर्फ संजय अग्रवाल को जेल में दाखिल किया। तीन आरोपी अभी भी एटीएस की कस्टडी में हैं, जिनकी रिमांड सोमवार को पूरी होगी। संभावना है कि एटीएस तीनों को आज कोर्ट में पेश कर जेल में दाखिल करेगी।
यूपीएटीएस ने 11 अक्तूबर को निघासन में पकड़े गए बरेली के थाना इज्जतनगर निवासी उम्मेद अली, सलीम सलमानी, संजय अग्रवाल और ऐराज अली को 14 अक्तूबर को सीजेएम कोर्ट से रिमांड पर लिया था। शुक्रवार को एटीएस ने बरेली से गिरफ्तार सिराजुद्दीन और फहीम को सीजेएम कोर्ट में पेश कर सात दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया। उधर एटीएस के डीएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने चार दिन में पूछताछ पूरी होने की बात कहते हुए संजय अग्रवाल को भी कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे संजय अग्रवाल को जेल भेज दिया था, जबकि सलीम सलमानी, ऐराज अली और उम्मेद अली की कस्टडी में रखकर एटीएस अभी पूछताछ कर रही है। इन तीनों की कस्टडी रिमांड 21 अक्तूबर की शाम पांच बजे समाप्त होगी। संभावना है कि एटीएस सोमवार यानी आज कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों की मानें तो एटीएस कोर्ट में सरेंडर कर चुके मुमताज को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए भी सोमवार को अर्जी दाखिल कर सकती है।