फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

नेपाल भागे कमरू के सिमी से जुड़े होने का शक

Sat, 12 Oct 2019 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। क्राइस्ट चर्च पर बम धमाके का मास्टरमाइंड बहराइच निवासी कमरू उर्फ कमरुद्दीन के स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से तार जुड़े होने का खुफिया एजेंसियों ने शक जताया है। वर्ष 2016 में पड़ोसी जिले बहराइच में प्रतिबंधित इस संगठन के 300 सदस्य बनाए जाने का खुलासा हुआ था। पुलिस और खुफिया एजेंसियां क्राइस्ट चर्च पर पांच महीने बाद ही हुए बम धमाके को इसी से जोड़कर देख रही हैं। ये तथ्य सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन

बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन सिमी के नेटवर्क का नौ फरवरी 2016 को पुलिस ने खुलासा किया था। इस नेटवर्क को अलीगढ़ निवासी डॉ. एमएम शेख चला रहा था। उसने वर्ष 2015 में महसी की बौंडी बाजार में महफूज नाम के व्यक्ति के मकान में दो दुकानें किराए पर लेकर क्लीनिक खोल रखे थे। खुफिया एजेंसी के सूत्रों की माने तो उसने अपनी पहचान बाबा के नाम से बना रखी थी। हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं लगा था, लेकिन पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तो यह बात साफ हो गई कि डॉ. एमएम शेख ने महसी, खैराघाट, जैतीपुर, बौंडी, मिहींपुरवा, नानपारा, खैरीघाट आदि क्षेत्र में 300 युवाओं को सिमी का सदस्य बनाया।
विज्ञापन

सिमी के इस क्षेत्र में नेटवर्क का खुलासा होने के पांच महीने बाद ही लखीमपुर शहर स्थित क्राइस्ट चर्च पर दो बम धमाके हुए थे। इन धमाकों का मास्टरमाइंड कमरू और उसका साथी गुड्डू भी बहराइच के ही रहने वाले हैं। खुफिया विभाग इस धमाके को सिमी की गतिविधियों से जोड़कर देख रही है। सूत्रों का कहना है कि तराई का इलाका नेपाल सीमा से जुड़ा है और इस पूरे इलाके में काफी संदिग्ध गतिविधियां होती हैं। खुफिया एजेंसियां पहले भी नेपाल सीमा पर विभिन्न आतंकी संगठनों के 28 स्लीपिंग माड्यूल होने की आशंका जता चुकी हैं। एसपी पूनम भी कमरू और उसके साथी गुड्डू का कनेक्शन किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका पहले भी जता चुकी हैं। इससे उसके सिमी से कनेक्शन होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed