फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cricket World Cup defeat Passion ended

हार से विश्वकप क्रिकेट का जुनून समाप्त हुआ

Thu, 26 Mar 2015 07:11 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 26 Mar 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
Cricket World Cup defeat Passion ended
विश्व कप क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत औैर आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच को लेकर सुबह से ही क्रिकेट का जुनून लोगों के सिर चढ़ कर बोला। लोगबाग सुबह से ही टीवी सेे चिपक गए, लेकिन भारतीय पारी लड़खड़ाने के साथ ही लोगों की घबराहट तेज हो गई। लगातार विकेटों के पतन से भारतीय टीम की जीत की उम्मीद हार में तब्दील होने से क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी छा गई। हार के कारणों पर भी लोगों में बहस तेज हो गई।
विज्ञापन

लगातार सात मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, जिससे भारतीय क्रिकेेट प्रेमियों में खासा उत्साह और उम्मीदें हिलोरें मार रहीं थी। आस्ट्रेलिया की पारी के दौरान विकेटों के गिरने पर प्रशंसकों ने खूब तालियां बजाईं, तो चौैका-छक्के लगने पर सिर पकड़ लिया। आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 329 रनों का लक्ष्य रखा, जो भारतीय बल्लेबाजों की अच्छी फार्म को देखते हुए आसान लग रहा था। क्रिकेट प्रेमियों को इस रोमांचक मुकाबले में जीत की काफी उम्मीद थी। सलामी जोड़ी के बीच 76 रनोें की साझेदारी तक सब कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन इसके बाद विकेटों के पतन की झड़ी लग गई। इससे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों पर निराशा छाने लगी। कप्तान धोनी के क्रीज पर टिके रहने तक लोगों को जीत की उम्मीद रही, लेेकिन धोनी के आउट होते ही मायूसी छा गई। 95 रनों के अंतर से मिली हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों में छाया जुनून काफूर हो गया।
विज्ञापन

दफ्तरों में छाया रहा सन्नाटा
विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले का असर सरकारी कार्यालयों में भी देखने को मिला, जहां कई कर्मचारियों ने लाइव मैच का आनंद उठाने के लिए छुट्टी ले रखी थी। वहीं दफ्तर में अधिकारी/कर्मचारी कामकाज के साथ ही क्रिकेट का लुत्फ लेते दिखे। किसी ने कंप्यूटर से तो किसी ने मोबाइल पर मैच का पल-पल आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की कटौती क्रिकेट प्रेमी मायूस
मझगईं। बृहस्पतिवार को बिजली कटौती से क्रिकेट प्रेमी भारत व आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच का लुत्फ नहीं उठा सके। इससे क्रिकेट प्रेमियों में बिजली विभाग के प्रति खासी नाराजगी देखी गई।

कस्बे में गुरुवार की सुबह से बिजली की ट्रिपिंग शुरू हो गई थी। मैच नौ बजे शुरू होने के बाद बिजली थोड़ी देर रही फिर जो गई तो दोबारा नहीं आई। इससे कई दिनों  से सेमीफाइनल देखने के लिए उत्साहित क्रिकेट प्रेमी मैच नहीं देख सके। उनमें बिजली विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed