{"_id":"5e52d4268ebc3ef3eb738660","slug":"cricket-in-khiri-lakhimpur-news-bly397109046","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेवन स्टार को आखरी बॉल पर हुई हार, डीसीसी क्लब बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेवन स्टार को आखरी बॉल पर हुई हार, डीसीसी क्लब बना चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी टाउन। खीरी विकास समिति के तत्वावधान में हो रहे खीरी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का फाइनल मुकाबला डीसीसी क्लब और इलेवन स्टार के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में डीसीसी क्लब ने इलेवन स्टार को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
डीसीसी क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह फैसला उस वक्त सही साबित बैटिंग करने उतरी इलेवन स्टार की टीम 12 ओवर और एक गेंद में ही 113 रन बनाकर आल आउट हो गई। इलेवन स्टार के खिलाड़ी सलमान बसरी ने छह छक्कों के साथ 51 रन बनाए। 113 रनों का पीछा करने उतरी डीसीसी क्लब की टीम शुरुआत से ही संभल कर बल्लेबाजी करती दिखाई दी, लेकिन थोड़े-थोड़े अंतराल में उनके विकेट गिरते गए, जिसके चलते मैच आखिरी बाल तक खिंच गया और उस वक्त पूरे ग्राउंड में सन्नाटा छा गया जब जीत के लिए एक बाल पर तीन रनों की दरकार थी। मुदस्सिर ने आखिरी बाल पर छक्का मारकर टीम को जबरदस्त जीत दिलाई। बेस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मुशीर को मिला। वहीं बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड अकरम, बेस्ट बालर साहिबे आलम व बेस्ट कैच का पुरस्कार अली को दिया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी व विशिष्ट अतिथि एमएलसी शशांक यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई। मैच में अंपायर की भूमिका हाजी रानू व अमानत शफीक ने निभाई। कमेंट्रेटर जावेद रहे। स्कोरिंग मोहम्मद अनस टोनी ने की।
इस दौरान खीरी विकास समिति अध्यक्ष आमिर रजा, वाईडी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार, प्रमोद कुमार, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।