फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Creative education initiative, art kits distributed to children

Lakhimpur Kheri News: रचनात्मक शिक्षा की पहल, बच्चों को वितरित हुई आर्ट किट

Wed, 11 Mar 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Creative education initiative, art kits distributed to children
बच्चों के हाथ में विंटर आर्ट किट व मौजूद सीडीओ। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। विकास खंड नकहा के कंपोजिट विद्यालय धोबाहा में सीडीओ अभिषेक कुमार ने विंटर आर्ट किट वितरण एवं प्लेग-ऑफ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आर्ट किट वितरित की।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर कला और पर्यावरण से जोड़ना समय की जरूरत है। जिले के 83 परिषदीय विद्यालयों के 4150 छात्र-छात्राओं को लर्निंग किट उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले चरण में धोबाहा के 60 बच्चों को किट दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ज्ञान का पिटारा मॉडल बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाएगा और उनकी रचनात्मक क्षमता भी बढ़ाएगा। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ ने छात्रा सृष्टि और लक्ष्मी के साथ विंटर कैंप वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर बीईओ शत्रुघ्न सरोज, प्रधानाध्यापक जगदीश कुमार, शिक्षक बृजेंद्र वर्मा, कुसुमलता, ज्योति सहित एजुकेट गर्ल्स टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed