फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cracks in projects worth Rs 10 crore meant to save villages

Lakhimpur Kheri News: गांवों को बचाने वाली 10 करोड़ की परियोजनाओं में आईं दरारें

Mon, 29 Jul 2024 03:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Cracks in projects worth Rs 10 crore meant to save villages
कुरतैइया माथुरपुर परियोजना में आई दरारें। संवाद
धौरहरा/रमियाबेहड़। तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के कटान से गांवों को बचाने के लिए दो जगहों पर दस करोड़ की परियोजनाओं को सरकार से मंजूरी मिली थी। काम भी हुआ, लेकिन निर्माण पूरा होने से पहले ही परियोजनाओं में दरारें आ गईं। स्थिति यह है कि यदि नदी में उफान आया तो परियोजनाएं पानी में बह सकती हैं, जिससे करीब 20 गांव प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

शारदा और घाघरा नदियां हर साल बाढ़ में भू-कटान कर किसानों की फसलों सहित उनके आशियाने उजाड़ कर बेघर कर देती हैं। नदियों के कहर से ग्रामीणों को बचाने के लिए सरकार ने करीब 10 करोड़ रुपये की परियोजना बनाई। शारदा नदी की परियोजना रैनी समदा पर काम तेजी से हुआ, नतीजतन भू-कटान रुक गया। वहीं घाघरा से बचाने के लिए कुरतैइया, माथुरपुर परियोजना और गोडियनपुरवा, तलिहाघाट परियोजना का काम धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

कुरतैइया-माथुरपुर परियोजना के लिए सरकार ने 498.52 लाख जारी किया था। गोड़ियनपुरवा-तलिहाघाट की परियोजना के लिए सरकार ने 566.42 लाख परियोजना लागत से भू-कटान निरोधी कार्य किया। ग्रामीणों के मुताबिक अब भी काफी काम बाकी है, लेकिन बाढ़ खंड विभाग इन परियोजनाओं पर काफी धीमी गति से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि घाघरा नदी में उफान आता है, तो दस करोड़ से बनी यह दोनों परियोजनाएं पानी में बह सकती है। वर्तमान समय में पानी कम है। इस समय काम तेजी से हो तो कुरतैइया, माथुरपुर, गुलरिया, तालुके, अमेठी, अग्घरा, घोसियाना, रामनगर बगहा, सहित करीब 20 गांव भूकटान से बचाए जा सकते हैं।

धौरहरा एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि सभी परियोजनाओं के कार्य पर नजर है। यदि भू-कटान हुआ तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।वहीं, एसडीओ बाढ़ खंड शारदा नगर बीडी गौतम ने बताया कि जहां बांध में दरारें आई थीं, कटान हुआ था, पहले उसे ठीक किया जा रहा है। पूरी परियोजना पर काम चल रहा है, कटान होने की आशंका कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed