फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cracks have appeared on the walls of the overbridge being constructed at the railway crossing in Jungle Wali

Lakhimpur Kheri News: रेलवे जंगल वाली क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज की दीवारों पर पड़ीं दरारें

Mon, 20 Apr 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 20 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Cracks have appeared on the walls of the overbridge being constructed at the railway crossing in Jungle Wali
ओवरब्रिज की दीवारों पर पड़ी दरारों की हो रही मरम्मत। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। एनएच 730 पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज की दीवारों में दरारें पड़ने की खामियों से स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गोला रेलवे जंगल वाली क्रॉसिंग पर फरवरी 2021 में शुरू हुए रेलवे ओवरब्रिज का कार्य पांच साल बीत के बाद भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर रेलवे ओवर ब्रिज के लिए खड़ी की गई कंक्रीट की दीवारों पर दरार आने, उनमें गांठ पड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके चलते लोगों में निर्माण कार्य में प्रयोग किए जाने वाली सामग्री को लेकर गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिये हैं।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के लिए बनाई गई कंक्रीट की दीवार जगह जगह फूलने लगी हैं। कई जगह पर किनारे की तरफ लगे लकड़ी के गुटखे और कीलों को लगा कर रोका गया है। दीवार फूलने के चलते उसमें अलग से एक दीवार खड़ी कर के फूली हुई जगह को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था विजय कंस्ट्रक्शन के साइड इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि बीच में हुई तेज बरसात के चलते सीलन और काई लग गई है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। सपोर्ट में रिटेनिंग वॉल भी खड़ी की जा रही है ताकि मजबूती मिल सके। मैटेरियल की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed