{"_id":"618d66dd334be7564c7555e1","slug":"cow-is-the-soul-of-indian-culture-cooperation-minister-lakhimpur-news-bly465820480","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय भारतीय संस्कृति की आत्मा है : सहकारिता मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय भारतीय संस्कृति की आत्मा है : सहकारिता मंत्री
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के श्री धर्मादा समिति गोशाला में आयोजित सात दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति की आत्मा है। भाजपा सरकार गाय और गोवंश के संरक्षण के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि गोशालाएं खुलवाकर गोवंश के आश्रय के लिए चारा, पानी सहित समस्त व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने महोत्सव की सहयोगी संस्था लायंस क्लब, छोटेलाल दीक्षित स्मृति फाउंडेशन, पशु सेवा समिति, हिंदू जागरण मंच, विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य कल्याण समिति के पदाधिकारियों के अलावा स्याम सिंह कुशवाहा, सीपी श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, डॉ. सौरभ दीक्षित, डॉ. आदर्श दीक्षित आदि को सम्मानित किया। मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
महोत्सव के समापन पर दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवधेश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया। आयोजकों ने भंडारा कर प्रसाद वितरित किया। आयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन सुधीर अवस्थी ने किया। इस मौके पर अर्बन कोआपरेटिव अध्यक्ष पुष्पा सिंह, ठाकुर प्रसाद गंगवार, सीवीओ अजीत सिंह, उप पशु चिकित्साधिकारी डॉ. फारूक, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन मिश्रा, रचना शुक्ला, मंजू लता श्रीवास्तव, शत्रुघ्न मिश्र, रविंद्र कटियार, विजय माहेश्वरी, अरुण अवस्थी आदि मौजूद रहे।