फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   court

कोर्ट में हुई प्रतिदिन सुनवाई, तीन महीने में आ गया फैसला

Tue, 18 Feb 2020 06:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
court
लखीमपुर खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची से दरिंदगी के मामले को अदालत ने गंभीरता से लिया। वहीं एसपी पूनम के कड़े रुख के कारण विवेचक ने दस दिनों में अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। यही वजह रही कि अदालत ने इस मुकदमे में प्रतिदिन सुनवाई की और मजबूत साक्ष्यों की वजह से अभियुक्त को महज तीन महीने में सजा मिल गई।
विज्ञापन

17 नवंबर को यहां चार साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले को जिला जज शिवशंकर प्रसाद और एडीजे कुलदीप सक्सेना ने पूरी गंभीरता से लिया। इधर, एसपी पूनम के कड़े रुख के चलते थाना पुलिस ने भी महज दस दिनों में कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए न सिर्फ पीड़ित का मेडिकल कराकर उसके कलमबंद बयान अदालत में दर्ज करा दिए। साथ ही आरोपी मुकेश के खिलाफ चार्जशीट को सीओ और एएसपी स्तर से मंजूरी मिलने के बाद 28 नवंबर को ही अदालत में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

चार्जशीट दाखिल होने के तुरंत बाद ही अदालत ने चार्जशीट की नकल आरोपी मुकेश को थमाई, साथ ही रोजाना सुनवाई शुरू कर दी, आरोपी की ओर से वकील न होने की बात कही गई तो पांच दिसंबर को ही आरोपी की अर्जी पर उसी दिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिये वकील भी दे दिया गया। अगले दिन सुनवाई के बाद छह दिसंबर को ही आरोपी मुकेश के खिलाफ एडीजीसी प्रभात यादव ने पैरवी करते हुए चार्ज बनवा दिया और तुरंत ही गवाही पेश करने को परिजन को पेश होने के लिए समन बनाया तो न्यायाधीश ने इसे प्राथमिकता से लिया। सात और फिर आठ दिसंबर को गवाही भी पेश होना शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अवकाश किए हुई सुनवाई
केस की संवेदनशीलता देख अदालत ने अवकाश नहीं लिया। रोजाना सुनवाई जारी रखी। हालात यह रहे कि 12 दिसंबर तक पीड़ित के परिजन गवाहों के साथ ही पीड़िता की चिकित्सीय परीक्षा करने वाली चिकित्सक डॉ.यामिनी बादल सहित पांच गवाही पूरी कर ली गईं।
बचाव पक्ष ने भी दिया शीघ्र निस्तारण पर जोर
बचाव पक्ष की ओर से न्यायमित्र के रूप में पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल यादव ने भी तत्परता से पैरवी शुरू की लेकिन अनावश्यक अड़ंगेबाजी से बचते हुए कानूनी मुद्दों पर ही पैरवी की।

दबंगई इतनी कि शिकायत पर फूंक दिया था पीड़िता का घर
बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद जब पीड़ित परिवार थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो आरोपी ने उसी झोपड़ी में आग लगाते हुए जान से मारने तक की धमकी दे डाली। इसी बीच पहुंचे सपाइयों ने मामले को तूल दिया तो एसपी ने मौके पर जाकर कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed