फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   court dicision

पसगवां कांड : सपा प्रत्याशी और प्रस्तावक के कलम बंद बयान दर्ज

Mon, 12 Jul 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
court dicision
लखीमपुर खीरी। पसगवां ब्लॉक में प्रमुखी पद के लिए नामांकन के दौरान महिला प्रत्याशी और उनकी प्रस्तावक के साथ हुई बदसलूकी मामले में सोमवार को दोनों पीड़ित महिलाओं के न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा जायसवाल की कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज कराए गए। दोनों पीड़ित महिलाओं के अलावा घटना वाले दिन उनके साथ मौजूद रहे सपा नेता को भी सुरक्षा की दृष्टि से गनर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

देशभर में बहुचर्चित पसगवां कांड में रविवार को पीड़िताओं का मेडिकल कराया गया था, जिसके बाद तीसरे आरोपी सुमित तिवारी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। सोमवार को जब 164 के बयान दर्ज करवाने दोनों पीड़िता महिलाएं कोर्ट पहुंचीं तो इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सतर्कता के निर्देश जारी किए गए थे। पीड़ित महिलाएं सुरक्षा के घेरे में रहीं।
विज्ञापन

मोहम्मदी अदालत पहुंचने के बाद ही खुलेगा बयान से पर्दा
पीड़ित महिलाओं की ओर से दर्ज कराए गए बयानों को पुलिस विवेचना में शामिल करने के लिए मंगलवार को जांच अधिकारी मोहम्मदी स्थित अदालत में प्रार्थना पत्र देंगे, जिसकी मंजूरी होने के बाद ही लिफाफे में सीलबंद बयान खोले जाएंगे और उन्हीं के आधार पर तफ्तीश आगे बढ़ेगी। फिलहाल पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज होने के बाद अराजक तत्वों को संरक्षण देने वाले कई रसूखदार नेताओं की धुकधुकी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं के अलावा सपा नेता को मिली सुरक्षा
पसगवां कांड में भाजपा सांसद रेखा वर्मा के करीबियों की गिरफ्तारी के बाद मामला हाईप्रोफाइल हो गया है। पीड़ित महिलाओं ने अपनी सुरक्षा को खतरा बताया था और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उनकी तरफ से प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी, जिसके बाद उसी दिन रविवार की रात पुलिस फोर्स उनके घर पहुंचा था। सुरक्षा एसपी को लिखित मांग देने के बाद ही मिली। सपा नेता क्रांति सिंह ने बताया कि उन्होंने सोमवार को एसपी विजय ढुल को लिखित प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की मांग की थी, जिसके बाद दोनों पीड़ित महिलाओं समेत उन्हें भीगनर मुहैया कराया गया है।

दोनों महिलाओं की ओर से पसगवां थाने में सुरक्षा की मांग की गई थी, जिसको स्वीकारते हुए दोनों महिलाओं व उनके साथ रहे मौजूद क्रांति सिंह को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। - अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed