फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Couple hanged after dispute, wife dies

विवाद के बाद फंदे पर लटका दंपती, पत्नी की मौत

Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Couple hanged after dispute, wife dies
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम कोटवा में शुक्रवार देर शाम पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के चलते पत्नी ने कमरा बंद कर फंदा लगा लिया। पति ने पत्नी को फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पति ने भी फंदा लगा लिया लेकिन समय रहते उसे उतार लिया गया। गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम कोटवा निवासी जितेंद्र की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व नीमगांव के घुंसी निवासी ज्ञानवती से हुई थी। शुक्रवार शाम पत्नी ज्ञानवती से किसी बात को लेकर जितेंद्र का विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ज्ञानवती (25) बंद कर फंदा लगा लिया। किसी तरह पति जितेंद्र ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन

तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। यह देख जितेंद्र ने भी फंदा लगा लिया। परिजनों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पाकर रात में ही सीओ मितौली अभय प्रताप मल्ल एसओ देवेंद्र कुमार गंगवार के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की। ज्ञानवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नही दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र को सरकारी खर्चे पर इलाज के लिए लखनऊ भेजा - जितेंद्र को शुक्रवार रात जिला अस्पताल से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ रेफर किया था लेकिन परिवार के लोग पैसों की कमी के कारण उसे घर वापस ले आए। शनिवार सुबह हालत बिगड़ते देख उसे फिर जिला अस्पताल ले गये और पूरी समस्या बताई। जिस पर अस्पताल प्रशासन ने सरकारी खर्च से लखनऊ भेजवाया। लखनऊ में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

‘पति-पत्नी में शुक्रवार शाम विवाद हुआ था। दोनों ने आत्महत्या के लिए फंदा लगा लिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई और पति का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।’
- अभय प्रताप मल्ल, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed