फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Council schools will open from 8 am to 2 pm from today

Lakhimpur Kheri News: आज से सुबह आठ से दो बजे तक खुलेंगे परिषदीय स्कूल

Mon, 01 Jul 2024 04:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Council schools will open from 8 am to 2 pm from today
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों का समय बदल गया है। विद्यालय आज से सुबह आठ बजे से दो बजे तक खुलेंगे। इस आदेश के बाद शिक्षकों में नाराजगी है। अभी तक स्कूल 7.30 बजे से डेढ़ बजे तक खुलने का आदेश था। वहीं स्कूल में बच्चों के लिए स्वागतोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के बाद 28 को स्कूल खुले। इससे पूर्व स्कूलों का वातावरण बच्चों के लिए आकर्षक और अनुकूल बनाने के लिए साफ-सफाई कराई गई। फूल, पत्तों, रंगोली, झंडियों, गुब्बारों आदि से सजाया गया। समस्त परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों वाले बच्चों को रोली टीका लगाकर प्रवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा-1 तथा कक्षा 6 में नवीन प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का विशेष रूप से स्वागत कर प्रोत्साहित किया जायगा। सभी परिवारों का सर्वेक्षण कर 6 से 14 आयु वर्ग के शत-प्रतिशत बच्चों को नामांकित कराने के निर्देश शासन स्तर से पहले ही जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जुलाई तक चलेगा स्कूल चलो अभियान
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलेगा। इसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला स्तरीय अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, स्टेट रिसोर्स ग्रुप, अकादमिक रिसोर्स पर्सन एवं जिला समन्वयक किसी एक विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं के स्वागत करेंगे। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के सभी अध्यापकों को अभिप्रेरणा प्राप्त होगी। साथ ही उनके मनोबल में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं विद्यालय में उत्साहवर्द्धक वातावरण का सृजन होगा, जो छात्र नामांकन एवं छात्र उपस्थिति में वृद्धि लाने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed