{"_id":"67b76d9ec8aac34e8b021220","slug":"council-cultural-center-needed-to-promote-tourism-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-139716-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काउंसिल, कल्चरल सेंटर की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काउंसिल, कल्चरल सेंटर की जरूरत
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते पूर्व सांसद रविप्रकाश वर्मा एवं पूर्वी वर्मा। संवाद
- फोटो : शहर के सकीट रोड पर हलवाई की दुकान में घुसीबस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। पर्यटन को बढ़ावा देने एवं कॉरिडोर के संबंध में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने मुख्यमंत्री को सुझावपत्र भेजा है।
बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा एवं उनकी पुत्री पूर्वी वर्मा ने अपने आवास पर मीडिया से कॉरिडोर के संबंध में वार्ता की। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं उससे जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पर्यटन काउंसिल और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक कल्चरल सेंटर बनाने की आवश्यकता है।
धार्मिक, शैक्षणिक और चिकित्सा संबंधी संभावनाओं पर विचार होना चाहिए। वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से शहर की सुरक्षा भी आवश्यक है। सुरक्षित आवागमन के लिए अलीगंज मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाया जाए। अलीगंज मार्ग पर लगने वाला जाम शिव मंदिर चौराहा और सदर चौराहे को प्रभावित करता है।
रिंग रोड का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, वाइल्डलाइफ टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाए। विकसित कॉरिडोर में नगर की सीवर प्रणाली की समीक्षा करते हुए जल निकास व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
शहर में धार्मिक पर्यटन के लिए प्रतिवर्ष करीब 10 लाख श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधाओं का स्थायी प्रावधान एवं मंदिर की व्यवस्था के लिए सरकारी ट्रस्ट स्थापित किया जाए। ई-रिक्शा के संचालन में चालकों का प्रशिक्षण पुलिस वेरिफिकेशन और किराया निर्धारित होना चाहिए।
पूर्व सांसद ने 14 बिंदुओं पर पर्यटन एवं कॉरिडोर से संबंधित सुझाव पत्र ईमेल और पंजीकृत डाक से मुख्यमंत्री को भेजा है। संवाद