फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Couldn't make an overhead tank even in a year

साल भर में भी नहीं बना पाए एक ओवरहेड टैंक

Wed, 11 May 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Couldn't make an overhead tank even in a year
पाइप पेयजल योजना की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

एक सप्ताह में दो गांवों की परियोजना पूर्ण करने के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी। एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद 27 गांवों में पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत अब तक एक भी ओवरहेड टैंक नहीं बनाया जा सका है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने इस बात पर कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही अधिशाषी अभियंता को भी चेतावनी दी है।
जल जीवन शक्ति मिशन के अंतर्गत हर घर पानी योजना में जनपद की 372 ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल की सप्लाई दी जानी है, लेकिन दक्षिण भारत की कार्यदायी संस्था नागार्जुन 27 ग्राम पंचायतों में पाइप पेजयल योजना पर कार्य करा रही है। एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन एक भी गांव में परियोजना पूरी नहीं हुई है। इससे गांवों में हर घर को पानी उपलब्ध कराने की योजना आगे नहीं बढ़ पाई है। खास बात यह है कि जिन 27 गांवों में कार्य प्रगति पर हैं, उनमें से एक भी गांव में ओवरहेड टैंक बनाने की शुरुआत नहीं हो पाई है, जिस पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

उन्होंने जल निगम के अधिशाषी अभियंता से शासनादेश के प्रावधान के बारे में पूछा तो बताया कि ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई दी जानी है। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि पहले ओवरहेड टैंक बनाने की सहमति तकनीकी कारणों के चलते नहीं मिली थी, लेकिन अब ओवरहेड टैंक बनाने के निर्देश मिले हैं। कार्यदायी संस्था के पास मैन पॉवर की कमी होने की बात सामने आने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और किसी भी हाल में निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा कराने के कड़े निर्देश दिए। सीडीओ ने कम से कम दो गांवों में पानी सप्लाई चालू कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है, जिसके लिए उन्होंने स्वयं गांव जाकर निरीक्षण करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed