फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corridor construction: MLA adopts families who lost their homes

कॉरिडोर निर्माण : आशियाना खोने वाले परिवार विधायक ने लिए गोद

Thu, 26 Dec 2024 05:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Corridor construction: MLA adopts families who lost their homes
शिव मंदिर परिसर से घर खाली करते लोग। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्य दिन पर दिन तेजी पकड़ रहा है, वही मंदिर परिसर से उजड़ जाने वाले घरों के लोगाें को आशियाना देने का जिम्मा विधायक ने लिया है, जिस पर परिवार राजी हो गए हैं। उनके घर बृहस्पतिवार को तोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को प्रोजेक्ट आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला ने टीम के साथ एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण कार्य की समीक्षा की। कार्य की गति देखते हुए संसाधन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। कॉरिडोर में जगह की कमी के चलते गोकर्ण तीर्थ के दक्षिण अग्निहोत्री धर्मशाला को भी शामिल किया गया है। ध्वस्तीकरण के लिए धर्मशाला की निशानदेही कर दी गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यकारी संस्था यूपीपीसीएल के जेई विवेक वाजपेई, अक्षय आनंद सिंह, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्र, क्षेत्रीय लेखपाल जयप्रकाश वर्मा एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंथन के बाद विधायक ने नौ परिवारों का लिया जिम्मा

शिव मंदिर परिसर में पीढि़यों से रह रहे कई परिवार अपना आशियाना छोड़ने को तैयार नहीं थे। कई दिन से मामला अटका हुआ था। मंगलवार देर रात तक चले मंथन के बाद विधायक अमन गिरि ने शिव मंदिर परिसर में रहने वाले वीरेंद्र गिरि, उषा गिरि, धर्मराज गिरि, सूरज उर्फ बंटू गिरि सहित नौ परिवारों के विस्थापन का जिम्मा लिया है।
इसमें परशुराम, श्रीधर, संतोष कुमारी, चित्रांशु प्रभाकर और बबलू गिरि पांच परिवारों को कांशीराम आवास में विस्थापित कराया गया है। उनके आवासों में बिजली और पानी का प्रबंध तत्काल करने के लिए विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। शिव मंदिर परिसर के परिवार घर खाली करने लगे हैं। विधायक ने बताया कि कॉरिडोर से प्रभावित परिवारों को उन्होंने एक तरीके से गोद ले लिया है। उनके विस्थापन एवं देखरेख का प्रबंध वह स्वयं रखेंगे।




शिव मंदिर परिसर में रहने वाले लोग घर खाली कर रहे हैं। इन चार घरों को बृहस्पतिवार को तोड़ा जाएगा। कार्य में तेजी लाने के लिए कुछ संसाधन भी बढ़ाए गए हैं। अग्निहोत्री धर्मशाला को भी कॉरिडोर में शामिल किया गया है। - विनोद कुमार गुप्ता, एसडीएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed