{"_id":"6009bac68ebc3e340624455a","slug":"corona-vaccine-vaccination-will-be-in-nine-places-today-lakhimpur-news-bly4345058135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: आज नौ जगहों पर होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन: आज नौ जगहों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना पर विजय पाने की मुहिम शुरू हो चुकी है। 16 जनवरी को वैक्सीन लगने का शुभारंभ हो जाने के बाद फिर से शासन ने टीकाकरण के लिए तारीखें घोषित कर दी हैं। इसके अनुसार 22, 28 और 29 जनवरी को जिले भर में नौ जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। शुक्रवार यानी 22 जनवरी को नौ जगहों पर होने वाले टीकाकरण को लेकर गुरुवार देर रात तक जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में तैयारियां होती रहीं। वैक्सीन लगाने के लिए 20 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम 100 लोगों का टीकाकरण करेगी।
नौ माह से दहशत का पर्याय बने कोरोना को खत्म करने के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण का आगाज हो चुका है। पहले दिन 400 स्वास्थ्य कर्मियों के वैक्सीन लगनी थी। मगर 104 लोगों के न आ पाने के कारण 296 लोगों का ही टीकाकरण हो सका था। हालांकि पहले दिन वैक्सीन लगवाने से जो लोग छूट गए है उनको 22 एवं 28 जनवरी में टीका लगेगा। इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिलेगा।
यहां बता दें कि पहले चरण में सरकारी एवं निजी अस्पताल के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के वैक्सीन लगनी है। इसके लिए शासन के निर्देश पर महकमे ने तैयारियां तेज कर दी है। शुक्रवार को होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम के लिए सीएचसी पर गुरुवार को ही वैक्सीन भेज दी गई। तीन दिन तक चलने वाले टीकाकरण कार्यक्रम में हर दिन 2000 लोगों के वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिला एवं महिला अस्पताल सहित सीएचसी पर टीमें निर्धारित कर दी गई हैं। एक टीम में तीन लोग शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
छूटे लोगों के 28 और 29 को लगेगा टीका, इसके बाद नहीं मिलेगा मौका
16 जनवरी को टीकाकरण के दौरान जिन 104 लोगों के कोरोना वैक्सीन नहीं लग पाई थी उन सभी का 22, 28 और 29 को टीकाकरण हो सकता है। इस संबंध में जिम्मेदारों का कहना है कि इन 28 एवं 29 में छूटे हुए लोगों के टीकाकरण कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, छूटे हुए लोगों को इन तिथि के बाद मौका नहीं मिलेगा। उनके नाम सूची से हटा दिए जाएंगे।
प्रथम चरण के लिए पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मी-12781
प्रत्येक दिन टीकाकरण का लक्ष्य-2000
टीकाकरण स्थल- निर्धारित संख्या
जिला अस्पताल- 200
महिला अस्पताल- 200
सीएचसी बेहजम- 200
सीएचसी नकहा- 200
सीएचसी मोहम्मदी- 200
सीएचसी पसगवां- 200
सीएचसी फरधान- 300
सीएचसी कुंभी- 300
सीएचसी बांकेगंज- 200
(फरधान, कुंभी में तीन और अन्य जगह एक टीम रहेगी। टीम में तीन सदस्य होंगे)
निगरानी के लिए नामित नोडल अफसर
1. महिला अस्पताल- डॉ. अजय कुमार- एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित
2. जिला अस्पताल- डॉ. संतोष मिश्रा- एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित
3. सीएचसी बेहजम- डॉ. अनिल वर्मा- एसीएमओ डॉ. बीसी पंत
4. सीएचसी नकहा- डॉ. अमितेश द्विवेदी- डॉ. एसके चक
5. सीएचसी मोहम्मदी- डॉ. सुरेंद्र सिंह- एसीएमओ डॉ. रविंद्र शर्मा
6. सीएचसी पसगवां- डॉ. अश्वनी वर्मा- एसीएमओ डॉ. रविंद्र शर्मा
7. सीएचसी फरधान- डॉ. अमित बाजपेई- एसीएमओ डॉ. बलबीर ङ्क्षसह
8. पीएचसी कुंभी- डॉ. गणेश कुमार- एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह
9. सीएचसी बांकेगंज- डॉ. केके रंजन- अनिल यादव
22, 28 एवं 29 को होने वाले टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन तीनों दिन नौ जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। निर्धारित संख्या के अनुसार हर टीकाकरण स्थल पर पहली और 28 दिन बाद लगने वाली दूसरी डोज के लिए कोरोना वैक्सीन भेज दी गई है।
- डॉ. बलबीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
300 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का होगा टीकाकरण
गोला गोकर्णनाथ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को पहले चरण में 300 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि 927 स्वास्थ्य कर्मियों का कोरोना टीका लगाया जाना है। पहले चरण में शुक्रवार को 300 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जाएगा। 100-100 के तीन सेट में टीकाकरण होगा, जिसके लिए अस्पताल में तीन-तीन ऑब्जरवेशन, वैक्सिनेशन रूम और एक एईएफआई रूम बनाया गया है। अस्पताल परिसर में बाहर प्रतीक्षालय और पंजीकरण काउंटर बनाया गया है। शुक्रवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे के बीच टीकाकरण किया जाएगा। सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी गई है साथ ही अस्पताल में साफ सफाई और टीमें गठित कर दी गई हैं। संवाद