{"_id":"600477a18ebc3e33865e35e2","slug":"corona-vaccine-now-the-main-phase-will-start-on-january-22-lakhimpur-news-bly434080881","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: अब 22 जनवरी को होगी मुख्य चरण की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन: अब 22 जनवरी को होगी मुख्य चरण की शुरूआत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार को कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत तो हो गई, मगर मुख्य चरण की शुरूआत अब 22 जनवरी से होगी। हालांकि उस दिन जिले की सभी 15 जगहों पर टीकाकरण होगा कि नहीं इसको लेकर अधिकारी अभी असमंजस में हैं। अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन आने से पहले मुख्य टीकाकरण अभियान के लिए तीन दिन- सोमवार, शुक्रवार और फिर सोमवार तय थे। हालांकि अब 22 जनवरी को मुख्य चरण का टीकाकरण होने के निर्देश मिले हैं, लेकिन कितनी जगहों पर होगा अभी यह तय नहीं।
कोरोना से जंग जीतने के लिए टीकाकरण का आगाज हो गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों की हौसलाफजाई करते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। हालांकि पहले दिन निर्धारित 400 लोगों में से केवल 296 ने ही वैक्सीन लगवाई और 104 लोगों ने इससे दूरी बनाए रखी। हालांकि शनिवार को टीकाकरण तो संपन्न हो गया। मगर, अब वैक्सीन कब लगेगी, इसको लेकर लोगों के मन में सवाल उठने लगे। हालांकि इस बारे में स्वास्थ्य महकमे के लोग भी जानकारी न होने की बात कहते रहे। उनका कहना था कि टीकाकरण कब होगा और कितने लोगों को लगेगा इसका निर्धारण शासन स्तर से होता है। पहले दिन भी जिन लोगों को टीका लगाया गया, उनकी सूची पोर्टल पर आई थी। हालांकि अब 22 जनवरी को टीका लगने की सूचना मिली है, लेकिन कितने लोगों को और किस जगह टीके लगेंगे इसके बारे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। जैसे दिशा निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार ही स्थलों का चयन कर टीकाकरण कराया जाएगा। साथ ही शनिवार को छूटे 104 स्वास्थ्यकर्मियों को कब टीका लगाया जाएगा इसकी अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है।
कोरोना टीकाकरण अब 22 जनवरी को होगा। हालांकि, कितनी जगहों पर टीकाकरण अभियान चलेगा और कितने लोगों को टीका लगाया जाएगा, शासन स्तर से अभी इसकी गाइडलाइन नहीं आई है।
विज्ञापन
- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
पहले सोमवार, शुक्रवार और फिर सोमवार को लगनी थी वैक्सीन
वैक्सीन आने से पहले तीन दिन टीकाकरण के लिए निर्धारित किए थे। इसमें वैक्सीन आने के बाद पडने वाला पहला सोमवार और फिर शुक्रवार और उसके बाद का सोमवार। मगर, वैक्सीन आने के बाद शनिवार को ही चार केंद्रों पर 400 लोगों के वैक्सीन लगवाई गई। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे के लोग सोमवार को टीकाकरण होने की संभावना जता रहे थे, लेकिन रविवार की शाम अटकलों पर विराम लग गया और डीएम के मुताबिक 22 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई है।