फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona vaccination

कोरोनाकाल में टीकाकरण ही है संजीवनी

Sun, 18 Apr 2021 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
corona vaccination
लखीमपुर खीरी। जिले में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था, जिसे तीन माह पूरे हो चुके हैं। इन 90 दिनों में करीब डेढ़ लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जो जिले की आबादी का करीब तीन प्रतिशत है। कोरोनाकाल में टीकाकरण ही संजीवनी है।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन माह में करीब डेढ़ लाख लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है, जिसमें करीब एक लाख लोग 45 साल से अधिक उम्र के हैं। जबकि शेष 50 हजार लोग फ़्रंट लाइन वर्कर है। जिले की आबादी करीब 50 लाख है, जिसमें 45 से अधिक उम्र के लोगों की संख्या करीब 25 लाख है। ऐसे में इस आयु वर्ग के सभी लोगों को टीका लगने में अब भी करीब 2 महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन

हालांकि, स्वास्थ्य महकमे के लोगों का कहना है कि यदि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में मिल जाएं तो 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का अगले एक से दो माह में टीकाकरण किया जा सकता है। जिस रफ्तार से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए काफी तेजी से वैक्सीनेशन करने की जरूरत है। इस समय सभी पात्र लोगों को बिना किसी संशय के टीका लगवाना चाहिए। इससे अगर संक्रमण होगा भी तो गंभीर स्तर तक नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 हजार लोगों को लगनी है दूसरी खुराक
टीकाकरण अभियान भले ही तेजी से चल रहा है, लेकिन अभी 15 हजार लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ही नहीं ली है। जिले में करीब डेढ़ लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं, जबकि 15 हजार लोगों को अभी दूसरी डोज लगनी बाकी है।
कोरोना से बचने के लिए दोनों डोज जरूरी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बताते है कि वैक्सीन के सही फायदे के लिए दोनों खुराक लेना बहुत जरूरी है, लोग सोच रहे हैं कि एक डोज से ही वह सुरक्षित हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। टीकाकरण पूर्ण तभी माना जाएगा, जब दोनों खुराक समय पर ली जाएं। इससे ही शरीर में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी बन सकेगी।

टीकाकरण के अनुमानित आंकड़े
कुल टीकाकरण- एक लाख 65 हजार
पहली डोज -एक लाख 50 हजार
(आंकडे़ स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक और 18 अप्रैल तक के हैं)
कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण जारी है। 20 हजार वैक्सीन अभी मौजूद हैं, सिर्फ 45 साल से अधिक उम्र के लोगो का ही टीकाकरण हो रहा है। करीब 15 हजार लोगों को अभी दूसरी डोज लगना है। - डॉ. बलबीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed