{"_id":"600347208ebc3e344d0f93d2","slug":"corona-vaccination-lakhimpur-news-bly4340202149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरीः 296 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरीः 296 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया कोरोना टीका
विज्ञापन
लखीमपुर महिला अस्पताल में कोरोना टीका लगवातीं सीएमएस। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब एक दिन.....ये चंद लाइनें हर कोरोना योद्धा के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन बाद देखने को मिलीं। सूची में शामिल लोगों ने टीकाकरण स्थल पहुंचकर वैक्सीन लगवाकर प्रोटोकॉल का पालन किया और फिर अपने काम में लग गए। जिले के चार केंद्रों पर पहले दिन 296 लोगों को टीका लगाया गया। इन लोगों को दूसरी डोज 15 फरवरी को लगेगी। यहां बता दें कि पहले दिन 400 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
कोरोना टीकाकरण के लिए जिला एवं महिला अस्पताल के अलावा सीएचसी बेहजम एवं बांकेगंज को टीकाकरण स्थल बनाया गया था। जिला अस्पताल मे सबसे पहले महिला सफाई कर्मी रंजना और महिला अस्पताल में सबसे पहले सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल की मौजूदगी में टीका लगवाया। सीएमओ के टीका लगते अधिकारियों और मौजूद स्टाफ ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
.
कोरोना से लड़ाई में जीत दिलाएगी वैक्सीन
लखीमपुर खीरी। कोरोना से जंग जीतने के लिए शनिवार को देश भर में सबसे बड़े टीकाकरण का आगाज हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन निर्णायक जीत दिलाएगी। इसको लेकर अफवाहों से बचें। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लग जाने का मतलब यह नहीं कि हम सावधानी रखना छोड़ दें। इसके बाद भी हमें दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी के नियम का पालन करते रहें। प्रधानमंत्री की इस अपील का वहां मौजूद अफसरों ने भी स्वागत किया और लोगों से भी अफवाहों से बचने को कहा।
विज्ञापन
.
और जब सीएमएस के छलक आए आंसू
कोरोना वैक्सीन लगवाने के दौरान महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नसरीन के आंसू छलक आए। इस पर स्टाफ के लोगों ने उन्हें संभाला और वैक्सीन लगवाई।
.
15 फरवरी को फिर लगेगी वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पहले दिन 400 के सापेक्ष 296 लोगों के टीका लगा। इन लोगों को अब 15 फरवरी को टीका लगेगा। जो लोग पहले चरण में वैक्सीन लगवाने से रह गए हैं, जल्द ही उन्हें भी वैक्सीन लगवाई जाएगी।
.
टीकाकरण स्थल लक्ष्य वैक्सीन लगी
जिला अस्पताल 100 86
महिला अस्पताल 100 65
सीएचसी बेहजम 100 76
सीएचसी बांकेगंज 100 69
.
सबसे पहले लगवाई वैक्सीन
जिला अस्पताल- सफाई कर्मी रंजना
महिला अस्पताल- सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल
सीएचसी बेहजम- आशा वर्कर अमिता मिश्रा
सीएचसी बांकेगंज- आंगनबाड़ी वर्कर संगीता
.
इनकी रही मौजूदगी
डीएम शौलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल, सीएमओ डॉ.मनोज अग्रवाल, सीएमएस डा. आरसी अग्रवाल, डॉ. नसरीन, अतिरिक्त एसडीएम रेनू, सूचना अधिकारी रत्नेश त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित, डॉ. बीसी पंत, डॉ. बलबीर सिंह, एनसीडी के विजय वर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि
.
वैक्सीन लगवाते समय न तो डर लगा और न कोई दिक्कत महसूस हुई। जब दवा नहीं थी तब जरूर डर था। इसके बावजूद कोरोना वार्ड में ड्यूटी की। अब तो दवा आने को लेकर बेहद खुशी है।
-रंजना, सफाई कर्मी जिला अस्पताल
.
महिला अस्पताल में सबसे पहले हमने टीकाकरण कराया। वैक्सीन के प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद फिर से काम कर रहा हूं। कुछ अलग महसूस ही नहीं हो रहा।
-डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
.
कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन तैयार की गई है। इसमें डरने वाली कोई बात ही नहीं। न तो हमें लगवाते समय कुछ महसूस हुआ और न ही लगवाने के बाद। आधे घंटे के बाद से फिर से काम धाम देखने लगा।
-डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
.
वैक्सीन लगवाई और प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद फिर से अपना काम करने लगा। हमे तो कुछ भी महसूस नहीं हुआ। टीकाकरण होने से कोरोना का खौफ जरूर कम हो गया।
-अमरेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट, महिला अस्पताल
-
बांकेगंज: 69 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा राहत का टीका
बांकेगंज। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के आला हाकिमों और डॉक्टरों की निगरानी में कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। शनिवार को बांकेगंज सीएचसी में 100 लक्ष्य के सापेक्ष 69 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसमें 56 महिलाओं और 13 पुरुषों का टीकाकरण किया गया।
बांकेगंज सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए पहले चरण में आंगनबाड़ी वर्कर, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया इसके लिए 100 लोगों का पंजीकरण किया गया था। इसके सापेक्ष 56 महिलाओं और 13 पुरुषों को मिलाकर कुल 69 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। शनिवार सुबह एडीएम एके सिंह,एएसपी अरुण कुमार सिंह,सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल, कार्यक्रम अधिकारी अनिल यादव, बीडीओ एके सिंह और डॉक्टरों की टीम ने 10:30 बजे टीकाकरण का शुभारंभ किया। टीकाकरण के लिए तीन एएनएम समेत 10 लोगों की टीम लगाई गईं थीं। वैक्सीन देने के बाद लाभार्थियों को करीब आधे घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। इस बीच किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। समय बीतने के साथ ही वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ती गई। टीकाकरण का कार्यक्रम शाम 5:30 बजे तक चलता रहा। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ केके रंजन, डॉ अनीसुल हसन अंसारी,डॉ सुशील नरवरिया, विश्नू वर्मा, थाना मैलानी प्रभारी निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ला, एसआई केके यादव समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
-
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद किया गया पंजीकरण,सत्यापन के बाद हुआ टीकाकरण
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की गई। सूची से सत्यापन करने के बाद उनका पंजीकरण किया गया। इसे बाद ही उन्हें वैक्सीन दी गई।
-
आंगनबाड़ी वर्कर संगीता मिश्रा ने लगवाया पहला टीका
बांकेगंज सीएचसी पर टोड़ीपुर गांव निवासी आंगनबाड़ी वर्कर संगीता मिश्रा ने सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। इसी तरह अन्य लाभार्थियों ने भी बताया कि कोरोना टीका लगावाने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है।
-
टीकाकरण के दौरान रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
टीकाकरण शुरू होने से पहले बांकेगंज सीएचसी पर एडीएम, एएसपी, बीडीओ, थाना मैलानी प्रभारी और अधीक्षक की मौजूदगी में ही कोल्ड चेन से वैक्सीन निकाली गई और उसकी जांच पड़ताल के बाद ही टीकाकरण शुरू हुआ।
-
तीन एएनएम की टीम ने लगाई कोरोना वैक्सीन
बांकेगंज सीएचसी में तीन प्रशिक्षित एएनएम सीता मिश्रा, अर्चना मिश्रा और ज्योति गौतम की टीम ने 69 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई।
-
बेहजम में 76 लोगों को लगा टीका
बेहजम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों में सबसे पहले अमिता मिश्रा, आशा कार्यकर्ती ताजपुर को वैक्सीन लगाई गई। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चयनित की गई आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता को शामिल किया गया था। बताया गया कि करीब 23 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस महा अभियान में भाग लेने से वंचित रहीं, जिससे उन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जा सकी, जबकि सरकार की तरफ से 100 लोगों के नाम चयनित किए गए थे , जिसमें 76 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई।
जब की सूची में एक आशा शैलेंद्र देवी का नाम दो बार होने से 99 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 76 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह, एडिशनल सीएमओ अश्वनी कुमार, डिप्टी सीएमओ बलवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर नीमगांव गजेंद्र सिंह, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अनिल वर्मा, बीसीपीएम संदीप मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संतोष शुक्ला सहित सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद

लखीमपुर प्रतिक्षालय में अपनी बारी का इंतजार करते स्वास्थ्यकर्मी- फोटो : LAKHIMPUR

काउंटर पर अपनी जांच करवाते लोग- फोटो : LAKHIMPUR