फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona patiend death and 14 new cases reported in Lakhimpur Kheri

Coronavirus: लखीमपुर खीरी में कोरोना से फिर एक मौत, किशोरी सहित 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

Sun, 23 Apr 2023 11:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Apr 2023 11:09 AM IST
सार

कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। शनिवार को आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 14 लोग संक्रमित मिले हैं। एक मरीज की मौत भी हो गई। जिले में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 67 हो गई है। 

विज्ञापन
corona patiend death and 14 new cases reported in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि किशोरी समेत 14 लोग संक्रमित मिले हैं। बीमार होने पर बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 18 अप्रैल को वह घर चले गए थे। जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या पांच हो गई है, जिनमें से दो सीतापुर के रहने वाले थे। वहीं, सक्रिय संक्रमितों की संख्या 67 है।

विज्ञापन


कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। शनिवार को आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 14 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें लखीमपुर निवासी एक किशोरी सहित छह लोग, बेहजम के तीन, बिजुआ का एक, मितौली का एक, फरधान का एक, फूलबेहड़ व मितौली सीएचसी क्षेत्र के रहने वालों की संख्या एक-एक है। इससे जिले में अब तक संक्रमित मिलने वालों की संख्या 154 हो गई है। इसमें से 85 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं और सात लोग अभी अस्पताल में भर्ती कर इलाज करवा रहे हैं। जबकि 38 मरीज होम क्वारंटीन हैं।

विज्ञापन

18 अप्रैल को बुजुर्ग में हुई थी संक्रमण की पुष्टि 

सीएचसी बांकेगंज क्षेत्र निवासी एक 55 वर्षीय बुजुर्ग को बीमार होने पर घरवालों ने 18 अप्रैल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर जांच में वह संक्रमित पाए गए। बताते हैं कि दो दिन बाद 20 अप्रैल को वह अस्पताल से घर चले गए थे। शनिवार को उनकी मौत हो गई।

नोडल कोविड कंट्रोल रूम एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. धनीराम ने बताया कि शनिवार को 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक किशोरी है। इन सभी को होम क्वारंटीन कर दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। वहीं. बांकेगंज सीएचसी क्षेत्र में रहने वाले एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed