फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

कोरोना मरीजों के लिए 295 बेड, 65 मरीज भर्ती

Fri, 23 Apr 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
corona
Medical team group of black female nurse or doctor talking to elderly patient in bed. Hospitalization concept with isometric people vector hospital team illustration in flat design - फोटो : Getty Images/iStockphoto
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए जिले के दो अस्पतालों में सिर्फ 295 बेड की उपलब्धता हैं।
विज्ञापन

नकहा के पास जगसड़ में 250 बेड का एल- वन व एल- टू अस्पताल बनाया गया है। इसमें 250 मरीजों का एक साथ इलाज किया जा सकता है। एक ही भवन में एल-वन व एल-टू अस्पताल है। जहां, 48 मरीज भर्ती हैं, जिसमें 33 आईसीयू बेड पर हैं जबकि 15 आइसोलेशन वार्ड में हैं। वहीं, कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या एवं उनके इलाज पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने राजापुर मंडी के निकट स्थित निजी शिखर हॉस्पिटल को भी इलाज के लिए अधिकृत किया है। जहां, कुल 45 बेड की उपलब्धता है, जिसमें सामान्य बेड 40 और आईसीयू के 5 बेड शामिल हैं। यहां 17 मरीज भर्ती हैं। इस तरह कोरोना मरीजों का इलाज करने के लिए जिले में कुल 295 बेड की उपलब्धता है। जिसमें 65 मरीज भर्ती हैं।

इसके अलावा सामान्य मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में 164 बेड की उपलब्धता है। कोरोना मरीजों के लिए सरकार ने एक कंट्रोल रूम बनाया है, जहां पर सूचना देने के बाद आगे का इलाज मुहैया कराया जाता है। कोविड कंट्रोल रूम नंबर- 05872 252715, 252879 है।
विज्ञापन

.
कोविड अस्पताल जगसड़ में मौजूद बेड
आईसीयू बेड- 20
वेंटिलेटर बेड- 10
आइसोलशन बेड-230
मरीज-48
.
शिखर हॉस्पिटल
सामान्य बेड-40
आईसीयू बेड-पांच
मरीज-17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed