फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

बिना मास्क के यात्रा.. सामाजिक दूरी भी नहीं

Mon, 22 Mar 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर रोडवेज बस अड्डे पर कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आने वाली रोडवेज व निजी बसों और ट्रेनों से त्योहार पर जिले में आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है, यात्रियों की जांच के लिए बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर टीमें तैनात कर दी गई हैं। मगर फिर भी लोग तापमान चेक कराने से कन्नी काट रहे हैं। इसके अलावा लोग बिना मास्क के यात्रा कर रहे हैं और घरों से भी बिना मास्क के ही निकल रहे हैं। साथ ही सामाजिक दूरी का खयाल भी नहीं रखा जा रहा है। यह लापरवाही सभी को भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

.
बसों के चालक-परिचालक भी बेपरवाह
दूसरे प्रदेशों में बढ़ते मामलों के बावजूद लोग बिना मास्क लगाए बसों में यात्रा कर रहे हैं। बसों के चालक-परिचालक न तो स्वयं मास्क लगाते हैं और न ही यात्रियों को इसके लिए प्रेरित करते हैं। जबकि त्योहार के करीब आते ही बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

.
मोबाइल टीमें कर रहीं राहगीरों की जांच
कोरोना को लेकर जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग शहर में मोबाइल टीम के माध्यम से राहगीरों की जांच करा रहा है। रविवार को रोडवेज बस अड्डे पर करीब 40 राहगीरों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
ट्रेन से आए 43 लोगों का मापा तापमान
ट्रेन से आ रहे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य महकमे ने स्टेशन पर टीम तैनात की है। टीम में शामिल डॉ. विनय भारती, डॉ. आशुतोष व फार्मासिस्ट अजय अवस्थी ने रविवार को 43 मुसाफिरों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
.
ये लापरवाही न पड़ जाए सब पर भारी
कोरोना को लेकर बरती जा रही लापरवाही सब पर भारी पड़ सकती है। रविवार को सदर चौराहे पर बिना मास्क लगाए युवक बाइक से जाते दिखे।
.
जिम्मेदार भी बेपरवाह
सदर चौराहे पर यातायात व्यवस्था में जिम्मेदारी निभा रहे पुलिसकर्मी भी बेपरवाह दिखे। कुछ लोग तो बिना मास्क के थे और कुछ अपना मास्क ठोढ़ी पर लगाए थे। जब जिम्मेदार लोग ही बिना मास्क ड्यूटी करेंगे तो आम लोगों से कैसे उम्मीद की जा सकती है।

.
स्थान- थर्मल स्क्रीनिंग- आरटीपीसीआर
रोडवेज- 17-42
रेलवे स्टेशन-43-42
.
ऐसे करें बचाव
1. मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
2. सुबह के समय सैर करें।
3. शुगर और ब्लडप्रेशर नियंत्रित रखें।
4. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।
5. सामाजिक दूरी का पालन करें।
6. सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
7. शरीर का तापमान चेक करते रहें।
8. ऑक्सीजन लेवल मापते रहें।
9. दवा से बुखार न उतरने पर डॉक्टर को दिखाएं।
.
रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस अड्डा पर टीम लगाकर यात्रियों की जांच कराई जा रही है। उधर, शहर में मोबाइल टीमें राहगीरों की जांच कर रही हैं। रविवार को 84 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। वहीं बुजुर्गों का टीकाकरण अधिक से अधिक संख्या में हो, इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed