{"_id":"5f4d264f8ebc3ed6d355490c","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4181526138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वृद्ध की मौत, 57 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वृद्ध की मौत, 57 संक्रमित मिले
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी 57 कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर में सबसे ज्यादा 29 संक्रमित मिले हैं। हालांकि गांवों में कोरोना संक्रमितों के केस मिलने कुछ कम हुए हैं। इसी क्रम में शहर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी 68 वर्षीय एक संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में आरटी पीसीआर लैब से कुल 128 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें दो पॉजिटिव और 126 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही सात पॉजिटिव अन्य लैब से एवं 48 एंटीजन टेस्ट से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील के मोहल्ला काशीनगर में दो, हाथीपुर में तीन, प्यारेपुर में चार, कमलापुर में एक, महेवागंज कमलापुर में एक, बालूडीहा कमलापुर में एक, जिला कारागार में नौ, नई बस्ती कमलापुर में एक, शिव कॉलोनी कमलापुर में एक, निर्मलनगर में दो, भटनागर कॉलोनी कमलापुर में एक, शिव कॉलोनी कमलापुर में एक, प्रकाशनगर कमलापुर में एक, सलेमपुर कमलापुर में एक संक्रमित मिला हैै। तहसील मोहम्मदी के बाजारगंज कमलापुर में एक, शुक्लापुर में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील गोला गोकरणनाथ के पश्चिमी दीक्षिताना में दो, कुम्हारन टोला में दो, पूर्वी दीक्षिताना में दो, अमीननगर में आठ, लक्ष्मीनगर में दो, बादलनगर में एक, बांकेगंज में एक, कमलापुर में एक, तीर्थ में एक संक्रमित मिले हैं। तहसील मितौली के कस्बा मितौली में एक संक्रमित मिला हैै। तहसील पलिया के इंदिरानगर में एक पुलिसकर्मी संक्रमित मिला है। वहीं चार संक्रमितों की ट्रेसिंग चल रही है। डीएम ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 2377 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें उपचार के बाद 1607 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वर्तमान में कुल 743 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 27 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।