{"_id":"5f08acd18ebc3e63687e9fec","slug":"corona-lakhimpur-news-bly412301653","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में उमड़े लोग, मास्क न सामाजिक दूरी का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में उमड़े लोग, मास्क न सामाजिक दूरी का पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। दो दिन तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की सूचना से लोगों में खलबली मच गई। लॉकडाउन कई दिन तक चलने की आशंका में शुक्रवार को बाजार में काफी भीड़भाड़ रही। लोगों ने जरूरत से ज्यादा सामान खरीद कर स्टॉक कर लिया। भीड़ में शामिल तमाम लोग ऐसे थे, जो मास्क भी नहीं लगाए थे तो भीड़ के बीच सामाजिक दूरी भी गायब थी।
अनलॉक-एक और अनलॉक दो में जिला प्रशासन ने तमाम रियायतें दे दीं थी। इसके बाद से जिले में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे। शासन ने शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश जारी किए हैं। यह जानकारी जब छोटे दुकानदारों और आम लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। नतीजतन शुक्रवार को दुकानों के खुलते ही बाजारों में भीड़ बढ़ गई। सुबह करीब 11 बजे तक किराना बाजार और मेन रोड में काफी काफी भीड़भाड़ रही। लॉकडाउन बढ़ने की आशंका के कारण किराना मंडी में छोटे दुकानदारों ने जरूरत से ज्यादा सामान खरीदकर स्टॉक कर लिया। लोगों में कोरोना का कतई खौफ नहीं था। खपरैल बाजार और किराना मंडी में तमाम ग्राहकों के साथ दुकानदार भी मास्क नहीं लगाए थे। ग्राहकों और दुकानदारों के बीच सामाजिक दूरी भी नहीं थी।
मास्क को लेकर लगातार कार्रवाई चल रही है। सामाजिक दूरी को लेकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है, जो लोग पालन नहीं करेंगे। उन पर कार्रवाई की जाएगी।
-विजय आनंद, सीओ सिटी