{"_id":"5f034d638ebc3e42cf7f29a2","slug":"corona-lakhimpur-news-bly411826468","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: स्पेशल सर्विलांस कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण: स्पेशल सर्विलांस कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव को स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से स्पेशल सर्विलांस कार्यक्रम शुरू किया। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें पंचायतों के गांवों में हर घर में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। बीमार लोगों का डाटा जुटाएंगी, जिससे संदिग्ध रोगियों की समय पर जांच कराई जा सके।
सीएचसी अधीक्षक डॉ केके रंजन ने कहा कि कोरोना मरीजों की लगातार वृद्धि हो रही है। ब्लॉक क्षेत्र में संक्रमण पांव न पसार सके, इसके लिए स्पेशल सर्विलांस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक घर में लोगों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए आशा, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों की 87 टीमें बनाई गई हैं। सभी टीमों को सुरक्षा किटें मुहैया कराई गईं हैं। अधीक्षक ने बताया कि यह कार्यक्रम दस दिनों तक चलेगा। डॉ सुशील नरवरिया, डॉ अनीसुल हसन अंसारी, डॉ सुनील वर्मा, फार्मासिस्ट चंद्रशेखर, सचेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
कोविड वैन पहुंची, कई लोगों का चेकअप
पलियाकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला अस्पताल से कोविड-19 की जांच के लिए मोबाइल वैन सोमवार को पहुंची। स्वास्थ्य कर्मियों ने दोपहर 12 बजे से शाम चार बजेे तक लोगों के नाम व पता लिखने के साथ ही उनका चेकअप कर नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।