फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

कोरोना का खौफ: पांच से 15 जुलाई तक चलेगा विशेष सर्विलांस अभियान

Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना जांच के लिए शुरू होने वाले अभियान की जानकारी देते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में पल्स पोलियो की तरह विशेष अभियान चलेगा। इसकी शुरुआत पांच जुलाई से होगी और समापन 15 जुलाई को होगा।
विज्ञापन

विशेष अभियान को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पल्स पोलियो की तरह जिले में विशेष सर्विलांस अभियान चलेगा। टीमें घर घर जाकर लक्षण के आधार पर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों सहित उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर आदि रोग से पीड़ितों की सूची तैयार की जाएगी। साथ ही संदिग्ध मिलने पर उसकी पल्स ऑक्सीमीटर से जांच कर प्रभारी चिकित्साधिकारी के माध्यम से सीएमओ को जानकारी देकर क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने प्रारूप भरने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माइक्रो प्लान तैयार कर टीम बनाई गई हैं। एक सर्वेक्षण टीम में दो सदस्य होंगे जो सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक सर्वे करेंगे। सर्वेक्षण टीम के घर की दीवार पर पल्स पोलियो अभियान की तरह कोरोना सर्वे अंकित करेंगी। डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव, डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनएसएस प्रमुख सुभाष चंद्रा, एनसीसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed