{"_id":"5edbcdcd8ebc3e90b43df6b2","slug":"corona-lakhimpur-news-bly408356782","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी खतरा.. मगर संभल नहीं रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भी खतरा.. मगर संभल नहीं रही भीड़
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना का गढ़ माने जा रहे कई प्रदेशों और महानगरों से हजारों मजदूर लौटे है, जिनसे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, फिर भी जिला प्रशासन अनलॉक-1 में सख्ती नहीं बरत रहा है। इससे जिला मुख्यालय से लेकर नगरों और कस्बों की सड़कों और बाजारों में रोजाना सुबह से शाम तक भीड़ उमड़ रही है।
जिले में अब तक 60 हजार से अधिक प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र, मुंबई, गुजरात सहित कई महानगरों से अपने घरों को लौट चुके हैं। नेपाल सहित अन्य जगहों से भी अभी मजदूरों के आने का क्रम जारी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अच्छी बात यह है कि मरीजों के ठीक होने की संख्या में भी काफी है। संक्रमितों के मिलने से अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है, फिर भी लोग लापरवाह है। शहर में सड़कों, बाजार से लेकर बस स्टैंडों तक भीड़ जुट रही है। रविवार को पूर्ण साप्ताहिक बंदी होने के कारण शनिवार को शहर की प्रमुख खपरैल बाजार, गुड़मंडी, बर्तन बाजार, किराना बाजार, संकटा देवी रोड, अस्पताल रोड पर भारी भीड़ रही। खासबात यह है कि अनलॉक-1 होने के साथ संक्रमण के खतरों से बेखौफ अधिकांश लोग बिना मास्क के ही बाजार में निकल रहे हैं। सामाजिक दूरी का कतई पालन नहीं हो रहा है। नियमों को भी नजर अंदाज किया जा रहा है, इसके बाद भी पुलिस और प्रशासन भीड़ को लेकर सख्त नहीं है। इससे लोगों में भीड़ से संक्रमण बढ़ने की आशंका है।
पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। गश्त कर सामाजिक दूरी और नियमों का पालन कराती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी हो रही है।
- शैलेंद्र लाल, एएसपी