{"_id":"5ed5364c8ebc3e9065581fcb","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4077825177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिनती की सवारियां लेकर चलीं 24 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिनती की सवारियां लेकर चलीं 24 बसें
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। अनलॉक-01 के पहले दिन अनुमति मिलने के बाद रोडवेज की 24 बसें चलीं लेकिन इनमें गिनती की सवारियां दिखीं। जहां एक ओर लोकल रूट पर बसें चलीं वहीं दूसरी ओर सवारियां कम होने से लांग रूट पर बसें नहीं भेजी गईं। डिपो अधिकारियों का कहना है कि जब सवारियां ही नहीं निकल रहीं तो घाटे में कहां तक बसें दौड़ाई जाएं। आज पहला दिन है, धीरे-धीरे यात्री बढ़ेंगे और बसों का संचालन सामान्य होगा।
परेशान होकर घर लौटे यात्री
गोला रोडवेज डिपो गेट पर खड़े लखनऊ निवासी उमेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गोला बहन के यहां रिश्तेदारी में आए थे। पता चला कि बसें चलनी शुरू हो गई हैं, इसलिए वह लखनऊ जाना चाहते हैं, लेकिन कोई बस लखनऊ नहीं जा रही। कुछ देर इंतजार, पूछताछ करने के बाद उमेश कुमार परिवार सहित लौट गए।
जब बस चलेगी तभी जाएंगे
डिपो पर खड़े नगर निवासी निर्मल कुमार ने बताया कि वह नोएडा में बेबो कंपनी में काम करते हैं। लॉकडाउन से पहले ही घर आ गए थे। कंपनी से सूचना आई कि काम शुरू हो गया है इसलिए उन्हें नोएडा जाना है, लेकिन कोई बस नहीं है इसलिए वह अब जब बस चलेगी तभी जाएंगे।
विज्ञापन
कई घंटों से कर रहे हैं इंतजार
नगर निवासी हासिम ने बताया कि डिपो पर खड़े करीब दो घंटे हो गए हैं। उन्हें लखीमपुर जाना है लेकिन अब तक बस नहीं मिली है बताया कि जो शाहजहांपुर से बस आ रही है वही लखीमपुर जाएगी।
मोहम्मदी से आकर गोला में अटक गए
लखीमपुर निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि वह मोहम्मदी से तो आ गए लेकिन गोला आकर अटक गए हैं। बस न मिलने से घर जाने में देर हो रही है। कई घंटे इंतजार करते हो गया है।
प्रतिदिन लखीमपुर से दिल्ली के लिए चलेगी एसी बस
गोला डिपो इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि प्रतिदिन गोला डिपो की एक एसी बस शाम 6.15बजे लखीमपुर से दिल्ली के लिए चलेगी।
यात्रियों की कमी को देखते हुए 24 बसों का संचालन किया गया। लोग पहले दिन कम निकले, सुबह छह बजे एक सवारी लेकर बस को दिल्ली भेजना पड़ा, वहीं लोकल रूट पर भी किसी भी बस में 10 से अधिक सवारियां नहीं चढ़ीं। वहीं यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए बसें भेजी गईं। प्रयास रहा कि किसी यात्री को कोई परेशानी न हो।
-अरविंद सिंह, रोडवेज डिपो इंचार्ज गोला