{"_id":"5ecfe4428ebc3e90625219e5","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4073395198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन तो ठीक..बरती जाए सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन तो ठीक..बरती जाए सख्ती
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक जिले में कुल 63 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि इनमें से 34 लोग ठीक भी हो चुके हैं। मगर, जिले की स्थिति को बेहतर नहीं कहा जा सकता, क्योंकि प्रवासी श्रमिकों का आना निरंतर जारी है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। इधर, कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लगाए गए लॉकडाउन-चार की समय सीमा 31 मई को दो दिन बाद समाप्त हो जाएगी, लेकिन जिस तरह से जिले में पॉजिटिव केस निकल रहे हैं इसको लेकर लॉकडाउन-पांच की आवश्यकता है या नहीं इस पर शहर के बुद्धिजीवियों से बात की गई तो उनका कहना था कि लॉकडाउन तो ठीक है पर जरूरी है कि कुछ और छूट में वृद्धि की जाए, साथ ही सख्ती भी बढ़ाई जाए।
जिस तरह से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है इससे लॉकडाउन बढ़ाने की जरूरत है। बावजूद इसके जरूरी है कि सख्ती के साथ परिवहन सेवा शुरू हो, जिससे बीमारों को इलाज की दिक्कत न हो।
-डॉ. सुरचना त्रिवेदी, प्राचार्य, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज
लॉकडाउन खत्म नहीं होना चाहिए, क्योंकि जिस तरह लोग लापरवाही कर रहे हैं इससे स्थिति खराब ही होगी लेकिन यह आवश्यक है कि लॉकडाउन-पांच में यातायात एवं चिकित्सा सुविधा की छूट मिले।
विज्ञापन
-रितुराज बाजपेई, प्रबंधक माधव चिल्ड्रन एकेडमी
लॉकडाउन बढ़ना चाहिए, क्योंकि इसे लोग गंभीरता से नहीं ले रहे। लॉकडाउन खत्म होने पर भीड़ बढ़ेगी इसके बाद यदि स्थित बिगड़ी तो उसे संभालना मुश्किल हो जाएगा।
-डॉ. अमित सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी
लॉकडाउन जैसा है वैसा ही आगे भी जारी रहे। इसके साथ सख्ती बरतने की आवश्यकता है क्योंकि जब तक सख्ती नहीं होगी तब तक लोग सड़क और बाजार में भीड़ बढ़ाते रहेंगे।
-डॉ. जेएन सिंह, अंग्रेजी प्रवक्ता वाईडी कॉलेज